जैल मे बंद प्रेमी बंधु ने राष्ट्रसंत के समक्ष नशा मुक्ति एंव अपराध नहीं करनें का संकल्प लिया एवं उप जैल में गुरुदेव वंदन अभिनंदन किया

जावरा (नि प्र) जिला उप जेल 28 दिसंबर 2022 । जन्म से कोई संत और डाकू नहीं होता जैसी संगति मिलती है उसी रंग में रंग जाता है उक्त विचार राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने उप जिला जेल में संबोधित करते कहा कि पांच पकवान और सोने चांदी मिली तो फिर दुर्जन की संगत नहीं करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि रुखा-सुखा मिले, अपमान तिरस्कार मिले उसकी परवाह न करते हुए अच्छे लोगों की संगति के लिए हर पल तैयार रहना चाहिए।
कमलेश ने बताया कि संगति का असर इंसान पर तो क्या पशु और संपूर्ण सृष्टि पर पड़ता है दुर्जन की संगति आत्मा का पतन धन की बर्बादी और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करता है। राष्ट्र संत ने कहा कि नाव में एक छेद हो जाए तो ले डूबती है एक बुराई का फल जन्म जन्मांतर तक दुखद रुपए भोगना पड़ता है।
जैन संत ने बताया कि धन गया स्वास्थ्य खराब हुआ तो ठीक हो सकता है परंतु चरित्र का नाश हुआ तो सब कुछ नाश हुआ सर्वोत्तम धन है चरित्र इसकी रक्षा करना ही धन परिवार संपत्ति और संस्कारों की रक्षा करना है । उक्त जानकारी देते हुएअ भा जैन दिवाकर विचार मंच नईदिल्ली के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं अ भा जैन दिवाकर संगठन समिति के राष्ट्रीय मंत्री संदीप रांका जावरा एवं जैन दिवाकर विचार मंच नईदिल्ली के जिलाध्यक्ष शेखर नाहर ने बताया की उप जेल में आयोजित प्रवचन से प्रभावित होकर सभी जैल मे बंद प्रेमी बंधु ने राष्ट्रसंत के समक्ष नशा मुक्ति एंव अपराध नहीं करनें का संकल्प लिया एवं उप जैल में गुरुदेव वंदन अभिनंदन किया ।
इस मोके पर वर्षीतप आराधक श्री गौतम मुनी जी म सा के एवं महासती श्री निमांसा जी म सा द्वारा भी धर्म संदेश दिया उक्त आयोजन में उपभोक्ता मानव अधिकार महिला प्रकोष्ठ कि अध्यक्ष हस्तिना बुआ के साथ मंदसौर की अनिता कोठारी, साधना खाबीया एवं पुष्पा भंडारी कालुखेडा के साथ जैलर देवेन्द्र सिंह चौहान, प्रहरी दिपिका पचोरी, संतोष यादव, प्रेमसिंह मुवेल, हरिराम परमार के साथ अभय सुराणा शेखर नाहर संदीप रांका जावरा उपस्थित थे जैल मे प्रवचन के पश्चात राष्ट्रसंत श्री कमल मुनी जी म सा कमलेश जैन दिवाकर भवन पर पधार गये आप श्री के मंगलमय प्रवचन 28 एवं 29 दिसंबर को प्रातः 9:15 से 10:15 बजें तक जैन दिवाकर भवन जैन दिवाकर मार्ग पर होंगे कार्यक्रम का संचालन अ भा जैन दिवाकर विचार मंच नईदिल्ली के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अभय सुराणा द्वारा किया गया अंत में आभार आभार उप जैल प्रशासन कि और से देवेन्द्र सिंह जी ने व्यक्त किये ।