अच्छे विचार अच्छे कार्यों को क्रियान्वित करने में सक्षम है इसलिए सदैव आशावादी बने

जावरा (अभय सुराणा)। प्रज्ञा महर्षि साहित्य मनीषी महाश्रमण पश्चिम भारतीय श्रमण संघीय प्रवर्तक पुज्य गुरुदेव श्री रमेशमुनी जी म सा के सुशिष्य जैन दिवाकरीय श्रमण संघीय मंत्री राष्ट्रसंत श्री कमलमुनि जी म सा कमलेश एवं श्री गौतम मुनि जी म सा आदी ठाणा 2 मंदसौर का ऐतिहासिक चातुर्मास संपूर्ण कर उपनगर में विचरण करते हुए दिनांक 27 दिसम्बर मंगलवार को दिवाकर भवन पर पधारे । दिवाकर भवन पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए आपने फरमाया की भगवान महावीर ने फरमाया कि जैसा तुम्हें सुख हो वैसा करो कभी किसी को निराश मत करो भगवान जानते थे कि राजा श्रेणिक के कर्मों के बंधन नहीं टूटेंगे फिर भी उन्होंने उन्हें निराश नहीं करते हुए कहा की पुनिया श्रावक की सामायिक ले लो दासी से दान करवाओ। राजा के बंधन टूटे ना टूटे किंतु आने वाली जनता के काम करेगी तो भव बधंन के कर्म कटेंगे।सामने वाला कर पाए या ना कर पाये उसका जवाब नहीं देना उसका तिरस्कार नहीं करना उसका अपमान नहीं करना। निराशा अंधकार निराशा आर्तध्यान है। निराश करने वाला कितने कर्मों का बंधन करता है। इसलिए किसी को निराशाजनक बातें नहीं बोलना स्वयं भी निराश ना होना सामने वाला अभी हताश हो तो उसमें आशा की किरण दिखाने का प्रयास करना सदैव आशावादी बने अच्छे विचार अच्छे कार्यों को क्रियान्वित करने में सक्षम है इसलिए सदैव आशावादी बने । पूज्य गुरुदेव श्री गौतम मुनि जी म. सा.एवं महासती श्री मीमांसा श्री जी ने भी धर्म सभा को संबोधित किया। आज की प्रभावना का लाभ ओमप्रकाश हेमंत गगन श्रीमाल परिवार ने प्राप्त किया। कल दिनांक 29,30 दिसंबर को दिवाकर भवन पर 9:15 से 10:15 तक प्रवचन रहेंगे। पूज्य महासती श्री रमणीक कुवंर जी दम्मु आदि ठाणा चार भी प्रात: जावरा पधारेंगे। धर्म सभा का संचालन महामंत्री महावीर छाजेड़ ने किया।

Play sound