रतलाम । महापौर श्री प्रहलाद पटेल, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी श्री विशाल शर्मा व निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग अमले द्वारा शहर के बड़े नाले की सफाई का कार्य जा रहा है जिसके तहत 29 दिसम्बर गुरूवार को 4 नालो की सफाई का कार्य करवाया गया।
निर्देशों के तहत स्वास्थ्य विभाग अमले द्वारा शैरानीपुरा नाला, संत रविदास चौक बस स्टैण्ड वाला नाला, जवाहर नगर संध्या स्कूल वाला नाला व जाटो का वास वाले नाले की सफाई का कार्य सफाई संरक्षक, पोकलेन, जेसीबी और डंपर के माध्यम से करवाया जाकर यथा समय कचरा-मलबा उठवाया गया यह अभियान निरंतर रहेगा।