लायन्स क्लब रतलाम एक्टिव द्वारा क्रिएटिव मलखम्ब ग्रुप के बच्चों को स्पोर्ट्स ड्रेस भेंट की गई

_autotone

रतलाम । क्रिएटिव ग्रुप रतलाम भारत स्काउट गाइड के प्रतिभाशाली लेकिन गरीब वर्ग के रतलाम के बच्चे मलखंब का बेहतरीन प्रदर्शन करते है। ये 30 बच्चे अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिये नेशनल जम्बूरी जोधपुर पाली जा रहे है। प्रदर्शन के दौरान इनके लिये स्पोर्ट्स ड्रेस की बहुत अधिक आवश्यकता थी, लायन्स क्लब रतलाम एक्टिव के हम सबके प्रिय हमारे द्वितीय वाइस डिस्ट्रीक्ट गवर्नर लायन योगेन्द्र रुनवाल तक जब यह माँग पँहुची तो उन्होंने क्लब में इस सेवाकार्य का प्रस्ताव रखा और क्लब ने इस कार्य को सहर्ष अंजाम दिया।
आज दिनाँक 29 दिसम्बर को इन बच्चों को एक गरिमामय समारोह में ड्रेस वितरीत की गई। बच्चों ने नई ड्रेस पहनकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। क्लब अध्यक्ष अजय जैन ने बच्चों को पाली में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया एंव शुभकामनाएं प्रदान की, द्वितीय वाइस डिस्ट्रीक्ट गवर्नर योगेन्द्र रुनवाल ने भी अपने उदबोधन में बच्चों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की । रीजन चेयरमेन वीणा छाजेड़ द्वारा कोच शेखर चावरे एंव बच्चों को सम्मानित किया। अंत में आभार लायन सुलोचना शर्मा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर झोन चेयरमेन अलका पोरवाल, क्लब सचिव लोकेश ओसतावाल, वरिष्ठ लायन गोपाल जी शर्मा, सुलोचना जी जोशी, विक्रम सिंह, गोल्ड प्रेसीडेंट भावना पुरोहित, सन्तोष चानोदिया, सीमा जैन, लियो तनीषा जैन आदि सदस्य उपस्थित थे।

Play sound