जैन दिवाकर हाई सेकेंडरी स्कूल रिंगनोद में 31 दिसंबर को प्रतिभा सम्मान समारोह तथा 1 जनवरी को महा मांगलिक का कार्यक्रम रिंगनोद में

जावरा जैन दिवाकर भवन 30 दिसंबर 2022 । पापी भी महापुरुषों का संपर्क पाकर पूजनीय महान बन सकता है उक्त विचार राष्ट्रसंत कमल मुनि जी कमलेश ने धर्म सभा को संबोधित करते कहा कि पापी आत्मा से नफरत करना उसकी उत्थान में रुकावट डालना है परमात्मा का अपमान करने के समान है। उन्होंने कहा कि कानून डंडा दबाव से अपराध को दबाया जा सकता है मौका पाकर विस्फोटक रूप ले सकता है स्थाई परिवर्तन तो विचार परिवर्तन से ही होगा।
मुनि कमलेश जी बताया कि अंगुलिमाल वाल्मिक अर्जुन माली हत्यारे डाकू जैसी लाखों आत्माएं भी सन्मार्ग पर अग्रसर हुई।
राष्ट्रसंत ने कहा कि धोबी जैसे कपड़े गंदे धोता है वैसे ही संतो को भी मान अपमान की परवाह न करते हुए भटके हुए लोगों के बीच रहना चाहिए।
जैन संत ने कहा कि पाप से घृणा करो, पापी से नहीं। पापी को प्यार देने पर ज्ञान देने पर अपराध मुक्त होकर उसकी उर्जा सकारात्मक रचनात्मकता बनकर विनाश के बजाय उत्थान के कार्य से विश्व मैं नया कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं।
महा सती रमणीक कवरजी ने कहा कि ऊर्जा तो सभीमें है उसे सही दिशा मिल जाए वह स्वयंऔर पर के लिए वरदान बन सकती है। 31 दिसंबर को प्रातः 10:00 जैन दिवाकर हाई सेकेंडरी स्कूल रिंगनोद में प्रतिभा सम्मान समारोह और 1 जनवरी महा मांगलिक का कार्यक्रम प्रातः 9:30 रिंगनोद में होने जा रहा है।