रतलाम । जैन तीर्थंकरों की मोक्षस्थली सम्मेद शिखरजी पर जैन सोशल ग्रुप मैत्री परिवार रतलाम द्वारा शिखर जी को पर्यटन स्थल घोषित करने की प्रक्रिया के विरोध में शांतिपूर्ण जुलूस एवं रैली के माध्यम से प्रदर्शन किया गया ।
संस्थापक ग्रुप अध्यक्ष श्री अमित कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया की मैत्री परिवार द्वारा शिखरजी तलहटी में ग्रुप परिवार के पुरुष महिला एवं बच्चों द्वारा शांतिपूर्ण रैली की गई तथा नारो एवं बैनर के माध्यम से सरकार को शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित ना करते हुए तीर्थ स्थल के रूप में रखने का संदेश दिया गया।
शिखरजी तीर्थ हमारा है , प्राणों से भी प्यारा है। उक्त बात को युवा तरुणाई ने सम्मेद शिखर की पावन धरा पर जुलूस निकाल कर, नारे लगा कर, शासन-प्रशासन को चेतावनी दी। नन्हे हाथों में विरोध की तख्ती थी , पायल वाले पैरो में विरोध की धमक थी और युवा भुजाए मर्यादा में रहकर फड़क रही थी। मिट जाएंगे लेकिन मिटने नही देंगे, सम्मेद शिखर की माटी है, बटने नही देंगे का संदेश देते हुए यह रैली ग्रुप परिवार द्वारा निकाली गई ।
इस दौरान ग्रुप परिवार के मयंक कोठारी, वैभव मेहता ,तरुण डांगी, मनोज अग्रवाल ,भावेश गादिया , दीपक सेलोत,अर्पित संघवी ,गौरव कास्टिया ,आनंद जैन, अंकित कटलेचा ,अरिहंत जैन ,मयंक जैन, नितेश सकलेचा, पारस पगारिया, राहुल सकलेचा, रेनिश मेहता ,रितेश गांधी ,रोनक चोपड़ा ,सचिन मांडोत, संदीप सकलेचा, विशाल चोपड़ा, विशाल काकडीवाल, पंकज पोरवाल पीयूष नौलखा, प्रियश छाजेड़, राहुल नौलक्खा, राहुल राका, रवि सोनी, संजय जैन सुदीप वोहरा आदि उपस्थित रहे।