दिवाकर दीक्षा स्थाली बोलिया में नए वर्ष में महा मांगलिक का आयोजन

बोलिया । उप प्रवर्तिनी तप चक्रेश्वरी आयंबिल तप आराधिका महासती जी श्री अरूण प्रभा जी म. सा. आदि ठाणा-4 की नव वर्ष 2023 की महामांगलिक कार्यक्रम का आयोजन दिवाकर दीक्षा स्थाली बोलिया पर 01 जनवरी 2023 रविवार को रखा गया है। साध्वीजी का प्रात: 09.30 बजे से महासति मंडल के साथ दिवाकर स्थानक से दीक्षा स्थल प्रस्थान होगा एवं प्रात: 10.30 महामांगलिक आयोजित होगी। महामांगलिक उपरांत स्वामिवत्सलय का आयोजन किया गया है ।

Play sound