सरकार श्री सम्मेद शिखर तीर्थ को अविलंब पवित्र तीर्थ स्थल घोषित करें – राष्ट्रसंत कमलमुनि कमलेश

नगरी 4 जनवरी 2022 । महापुरुष सूर्य के समान संपूर्ण मानवता की अनमोल धरोहर है उनका सन्मान संपूर्ण मानवता सन्मान है । उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने सम्मेद शिखरजी को लेकर आमरण अनशन मुनि सुज्ञेयसागर के समाधि मरण व्यथित मन से कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने संतों के प्राणों तक की परवाह नहीं की वह महा कसाई से कम नहीं है सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं।
उन्होंने बताया कि सरकार को अविलंब पवित्र स्थल की घोषणा करनी चाहिए हमारे धैर्य की परीक्षा नहीं लें संतो को कफन का टुकड़ा सिर पर बांधकर मैदान में ना आना पड़े$ ।
मुनि कमलेश ने कहा सुप्रीम कोर्ट रात्रि की 12:00 बजे भी राजनीतिक क्षेत्र में संज्ञान लेकर हस्तक्षेप कर सकती है तो फिर संवेदनशील मामले में संज्ञान लेकर तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए । राष्ट्रसंत ने स्पष्ट कहा कि सम्मेदशिखर को लेकर सफलता मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा । अभी एक मुनि का बलिदान हुआ व्यर्थ नहीं जाएगा कहीं और को मजबूर ना होना पड़े । जैन संत ने क्रांतिकारी लहजे में कहा कि सत्ता के नशे में मदहोश ना हो जनता को सत्ता सौंपना आता है तो रास्ता दिखाना भी आता है सभी धार्मिक सामाजिक राजनीतिक संगठनों के अपार जनसमर्थन को लेकर आंदोलन की आवाज विश्व स्तर पर पहुंच गई है गौतम मुनि जी ने मंगलाचरण किया । 5 जनवरी दोपहर 2:00 बजे नगरी में गौशाला का भूमि पूजन होने जा रहा है गौशाला भूमि दाता अनिल गुप्ता जी ने सभी को भाग लेने के लिए अपील की नगरी पधारने पर नगर वासियों ने पलक पावडे बिछा कर आत्मीय स्वागत किया ।

Play sound