राजस्व समिति प्रभारी श्री दिलीप गांधी ने पदभार ग्रहण किया

रतलाम । नगर निगम राजस्व सलाहकार समिति प्रभारी श्री दिलीप गांधी ने महापौर श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, महापौर परिषद सदस्य, पार्षदगण आदि की उपस्थिति में विधिवत् पूजा अर्चना कर समिति प्रभारी का पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर विद्युत एवं यात्रिकी समिति प्रभारी श्री अक्षय संघवी, योजना एवं सूचना प्रौ़द्योगिकी समिति प्रभारी श्री मनोहरलाल राजू सोनी, पार्षद श्री शक्तिसिंह राठौर, श्री योगेश पापटवाल, उपायुक्त श्री विकास सोलंकी के अलावा सर्वश्री गौरव त्रिपाठी, आशीष पालीवाल, संजय व्यास, नरोत्तम शर्मा, हरिओम पुरोहित, जयेश नाहर, ओमप्रकाश पुरोहित सहित निगम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Play sound