
रतलाम। अखिल विश्व गायत्री परिवार रतलाम शाखा द्वारा शहर में आयोजित होने वाले 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी तेज हो गई है। गायत्री परिवार सदस्य सुबह से लेकर देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। गली मोहल्लों से लेकर गांवों में गायत्री महायज्ञ में शामिल होने का आमंत्रण दिया जा रहा है। आयोजन स्थल पर हवन कुंड बनकर तैयार किए जा रहे हैं।
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में रतलाम 12 जनवरी से 15 जनवरी तक विराट 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा, तुलसी विवाह का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन राजीव गांधी सिविक सेंटर स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पास होगा। शुक्रवार को योग वेदांत सेवा समिति पंचेड़ द्वारा 201 तुलसी के पौधे प्रदान किए गए। गायत्री परिवारजनों ने पौधों को हवन कुंड की क्यारियों के किनारे लगाए गए। आयोजन की शुरूआत में निकलने वाली कलश यात्रा की केसरी चुनरिया महिलाएं सदस्याएं तैयार करने में लगी है। महिला सदस्याओं ने शास्त्री नगर में घर-घर जाकर आमंत्रण दिया। इस दौरान संगीता राठौड़, प्रेमलता साहू, ऋतु सैनी, सुनीता शर्मा, एसना सैनी, क्षेत्रीय प्रार्षद मनीषा विजयसिंह चौहान आदि मौजूद रही। मुख्य ट्रस्टी गायत्री परिवार ट्रस्ट नगर रतलाम पातीराम शर्मा, गायत्री जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़, विवेक चौधरी, एमएम साहू, भरत राठौड़, संजय राठौर, जितेंद्र ठन्ना, अमन खंडेलवाल, अभिषेक कुरुवारा,अजय राठौड़, गोपाल राठौड़, आदि गायत्री परिजन तैयारियों में जुटे हैं।