राजस्व समिति की प्रथम बैठक संपन्न

रतलाम । नगर निगम राजस्व सलाहकार समिति की बैठक समिति प्रभारी श्री दिलीप गांधी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें निगम के राजस्व में वृद्धि किये जाने के साथ ही अन्य प्रस्तावों पर अनुशंसा की गई।
राजस्व समिति की प्रथम बैठक में समिति प्रभारी श्री दिलीप गांधी ने सभी समिति सदस्यों का का स्वागत करते हुए सभी सदस्यों को समिति के दायित्वों से अवगत कराते हुए निगम के राजस्व में वृद्धि किये जाने हेतु नागरिकों को निगम से संबंधित करो को समय पर जमा कराने हेतु नागरिकों को जागरूक किये जाने का आव्हान किया।
नगर निगम द्वारा पूर्व में आयोजित मेलो की तुलना में नवीन परिषद के गठन के पश्चात् आयोजित मेलों में अधिक राजस्व प्राप्त होने पर सभी को बधाई प्रेषित की गई साथ ही बैठक में यह भी तय किया गया कि नामांतरण आवेदनों की एनओसी को पूर्ण रूप से ही परीक्षण कर प्राप्त करें ताकि प्राप्त आवेदनों की कार्यवाही लंबित ना हो।
समिति सचिव श्री विकास सोलंकी ने बैठक में वर्तमान में नगर निगम द्वारा जीआईएस सर्वे की जानकारी दी। समिति द्वारा नगर पालिक निगम की 1956 की धारा में किये गये संषोधनों की जाहिर सूचना जारी किये जाने की अनुशंसा की गई।
समिति सदस्य श्रीमती निशा सोमानी ने कहा कि नगर निगम द्वारा आयोजित बकाया वसूली षिविरों के ऐलान में संबंधत क्षेत्रों का भी ऐलान कराया जाये साथ ही अवैध नल संयोजन को वैद्य करने की कार्यवाही प्रारंभ की जाये। समिति सदस्य श्रीमती स्मिता माहेश्वरी ने बैठक में प्रस्ताव रखा कि सार्वजनिक ट्यूबवेल पर कुल लोगो द्वारा निजी हस्तक्षेप किया जाता है उसे समाप्त किया जाये।
आयोजि बैठक में समिति प्रभारी श्री दिलीप गांधी के अलावा समिति सदस्य सर्वश्री रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, श्रीमती स्मिता माहेश्वरी, श्रीमती अनिता वसावा, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती उमा डोई, राजस्व अधिकारी श्री विकास सोलंकी, राजस्व उप निरीक्षक श्री सुनील कपूर, श्री हरीश मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Play sound