

दलोदा स्टेशन (जैन दिवाकर समृद्धि भवन 8 जनवरी 2023) । ऋषि मुनियों के त्याग तपस्या साधना बल वाइब्रेशन के ऊपर ही संपूर्ण ब्रह्मांड टिका हुआ है उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि तीन लोक के संपत्ति दान देकर भी साधना के परमाणु का निर्माण सरकार और विज्ञान कोई नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि काम क्रोध के बादल चढ़े बरसन लगे अंगार इस युग में साधु न हो तो जल जाए संसार । मुनि कमलेश ने कहा कि धर्म और परमात्मा से साक्षात्कार बिना गुरु के तीन काल में भी संभव नहीं है जिसके जीवन में गुरु नहीं उसका जीवन शुरू नहीं ।
राष्ट्रसंत ने कहा कि कलयुग में संत का सानिध्य ऑक्सीजन से की महत्वपूर्ण है ऑक्सीजन ना मिले तो एक जन्म का नुकसान है और संत न मिले तो आत्मा का जन्म जन्मांतर में नुकसान है।
जैन संत ने कहा कि संत साधना और परमार्थ का ही काम करते हैं जिनकी निगाह में सोना और माटी समान होता है वही सच्चा संत होता है । सम्मेद शिखर पवित्र तीर्थ स्थल के आंदोलन में गुरु भगवंत सुज्ञेय सागर एवं समर्थ सागर जी का समाधि मरण व्यर्थ नहीं जाएगा । भारतीय जैन जिला विचार मंच नई दिल्ली ने सभी तीर्थों को पवित्र बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को खून से लिखा गया पत्र भेजा जाएगा । कौशल मुनि अक्षत मुनि ने मंगलाचरण किया गौतम मुनि घनश्याम मुनि ने विचार व्यक्त किए मंगल मुनि अरिहंत मुनि ने दिवंगत मुनियों को श्रद्धांजलि समर्पित करने की रस्म अदा की कल का प्रवचन प्रात: 9:15 बजे अहिंसा सम्मेलन के रूप में होगा ।