श्री मारू भांबी समाज के द्वारा स्वामी विवेकानंद सम्मान समारोह एवं धर्मशाला के निर्माण कार्य के तृतीय चरण का शुभारंभ विधायक काश्यप द्वारा किया

रतलाम । बिरियाखेड़ी स्थित सिंधु भवन में श्री मारू भांबी सामाजिक सेवा समिति के द्वारा स्वामी विवेकानंद सम्मान समारोह एवं धर्मशाला निर्माण के तृतीय चरण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री चैतन्य काश्यप रतलाम विधायक , विशेष अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल एवं सम्मानित अतिथि के रुप में श्री गोपाल मारू , प्रदेश अध्यक्ष श्री मारू भांबी समाज नीमच से उपस्थित हुए।कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों के द्वारा गणेश जी व श्री बाबा रामदेव जी का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात समाज के पदाधिकारियों द्वारा मंचासीन अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर व साफा बांधकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मनोहर पोरवाल, पार्षद व एमआईसी सदस्य अक्षय संघवी एवं पूर्व पार्षद व एमआईसी सदस्य मंगल लोढा व अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री पूर्व पार्षद सुदीप पटेल उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों के द्वारा गणेश जी व श्री बाबा रामदेव जी का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात समाज के पदाधिकारियों द्वारा मंचासीन अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर व साफा बांधकर स्वागत किया गया।
स्वागत भाषण अध्यक्ष बद्रीलाल पुनवर के द्वारा दिया गया। समिति की कार्य योजना का प्रतिवेदन एवं रूपरेखा सचिव रविंद्र गहलोत के द्वारा प्रस्तुत किया गया । विधायक चेतन्य काश्यप के द्वारा धर्मशाला के तृतीय चरण के निर्माण का शुभारंभ शिलालेख द्वारा किया गया । समाज को संबोधित करते हुए विधायक महोदय ने समिति के विकास कार्यों एवं श्री मारू भांबी समाज की लोकतांत्रिक निर्वाचन प्रक्रिया की प्रशंसा की एवं सराहना की गई ।
काश्यप परिवार के द्वारा धर्मशाला निर्माण के तृतीय चरण के लिए ₹1,11,000 की राशि घोषित की गई व विधायक ने मंच के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को समाज के जरूरतमंद परिवारों को व्यक्तियों को उनका लाभ मिले इसके लिए आश्वस्त किया गया। कार्यक्रम के अंतिम प्रक्रिया में समाज के प्रतिभाशाली व समाज के उत्थान में तत्पर 20 से अधिक समाज की विभूतियों का सम्मान समिति के द्वारा एवं विधायक एवं मंचासीन अतिथियों के द्वारा किया गया। जिसमें जीवन सिंह सोलंकी उज्जैन,धीरज चौहान रतलाम, सुनील सालवी इंदौर,अंशुल सालवी इंदौर, मनोज मदेल इंदौर डॉ नरेंद्र सालवी जावरा,राजेश भाटी रतलाम,ज्योति सालवी रतलाम,डॉ दीपक बामनिया कुक्षी,डॉ देवेंद्र सालवी पेटलावद,राधेश्याम पंवार बाग , डॉ हिमांशु पंवार जबलपुर,दिव्या सालवी झाबुआ,बसंती बाई बाबूलाल पांचाल अंगेठी बड़ौदा, सुरेश मालवीय रतलाम, केदार परिहार उज्जैन, मोहित जोकचंद रतलाम आदि लोग उपस्थित थे।
समिति के द्वारा मंचासीन अतिथियों को स्मृति व अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में समाज के बद्री लाल पूनवर , झमक पडियार ,रविंद्र गहलोत ,राजेश बोचा, प्रभु लाल राठौड़, रमेश जोकचंद्र ,रुपेश बोका ,गोलू भूमारचा, कन्हैयालाल बोका, हरीश चंद्र सालवी ,प्रहलाद बोका, बहादुर सिंह खाम्बू , महेश मकवाना, जगदीश मातोरिया , मनोज गोधा, दीपेश पडियार, अमर भूमारचा, दिनेश पडियार, मांगीलाल अनखे, रमेश कथिरिया, बाबूलाल जोकचंद, नंदकिशोर खाम्बू, दीपक बामनिया, सावन राठौड़ एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य व युवा कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विकास शैवाल व आभार सचिव रविंद्र गहलोत के द्वारा माना। यह जानकारी समाज सचिव रविंद्र गहलोत ने दी।

Play sound