कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट ने किया गायत्री माता की कलश धारक महिलाए का भव्य स्वागत

रतलाम।आज दिनांक 12 जनवरी 2022 गुरुवार को कालिका माता मंदिर से माता गायत्री की कलश यात्रा प्रारंभ हुई। जिसमें सभी महिलाओं ने लाल व पीले वस्त्र धारण कर रखे थे तथा सिर पर कलश था कालिका माता मंदिर ट्रस्ट द्वारा ठंडे जल की व्यवस्था, ताजे फलों का वितरण कलश यात्रा प्रारंभ होते से ही सभी महिलाओं का फूलों से व फूल की पंखुड़ियों को उड़ा कर स्वागत सम्मान किया अध्यक्ष राजाराम मोतियानी और सचिव पूरण अग्रवाल द्वारा गायत्री माता को पुष्पमाला पहनाई ।इस कार्यक्रम में कालिका माता से मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजाराम मोतियानी, सचिव पूरण अग्रवाल, दिनेश वाघेला, हरीश बिंदल, राधावल्लभ पुरोहित, नरेंद्र गेलड़ा आदि ट्रस्ट के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित आम जनता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। यह जानकारी दिनेश वाघेला ने दी।

Play sound