

रतलाम । प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी के निर्देशानुसार रतलाम जिला संगठन मंत्री पद पर युवा नेता श्री मांगीलाल जैन को मनोनीत किया गया है । मनोनीत संगठन मंत्री को दायित्व दिया है कि वह संगठन व प्रदेश कांग्रेस के बीच में समन्वय स्थापित करें! इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने श्री मांगीलाल जी को बधाई दी है । श्री जैन ने इस नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ जी , पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल जी भूरिया प्रभारी श्री अमिताभ मंडलोई एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया का आभार व्यक्त किया है।