इंदौर से लंदन डायरेक्ट फ्लाइट चलाई जावे : सी ए मयूरी चौरडिया

  • रतलाम की बेटी सी.ए मयूरी चौरडिया ने किया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रतलाम का तथा प्रदेश का नाम रोशन
  • प्रवासी भारतीय दिवस तथा ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में शामिल होकर बढ़ाया रतलाम का सम्मान

रतलाम । इंदौर में तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय दिवस इंदौर में पहली बार संपन्न हुआ । जिसमें कि जिसमें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति श्री द्रोपदी मुर्मू, एक्सटर्नल मिनिस्ट्री आफ अफेयर्स श्री जय शंकर जी, मीनाक्षी लेखी जी, इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, तथा कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी सहित अन्य मंत्री गण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कार्यक्रम पूर्ण हुआ तथा दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 11 तथा 12 जनवरी को पूर्ण हुआ। पूरे देश और विदेश के करीब 4000 लोग इस आयोजन में शामिल हुए। आयोजन में रतलाम के बेटी सी.ए मयूरी चौरडिया भी सम्मिलित हुई जिनका जन्म रतलामें हुआ और वर्तमान में लंदन (ब्रिटेन) में रहती है ।
उन्होंने बताया कि फ्रेंड्स ऑफ मध्यप्रदेश यूके चैप्टर से करीब 50 लोग शामिल हुए और ग्रुप के सभी सदस्यों ने श्री रोहित जी दीक्षित की अध्यक्षता में सरकार से तथा सभी उचित अधिकारियों से मध्यप्रदेश इंदौर से लंदन डायरेक्ट फ्लाइट चलाने का प्रपोजल प्रस्तुत किया। जिससे कि व्यापार, व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा और अल्टीमेट इकोनॉमी में सुधार होगा। लोगो का आना जाना सुगम होगा तथा कई तरह के अवसर को बढ़ावा मिलेगा। कई तरह की चर्चाएं 3 ढ्ढ मॉडल, इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और इन्वेस्टमेंट पर की गई।
आपने बताया कि जिस तरह से इंदौर का विकास किया गया है वैसे ही आस पास के एरिया रतलाम, देवास, उज्जैन, मंदसोर, आदि का भी विकास किया जाए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को सुधारा जाए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रोहित जी दीक्षित ने की तथा Fomp के सभी मुख्य मेंबर सी.ए मयूरी चोरडिय़ा, सी.ए अजय अग्रवाल, अंकुर भार्गव,रितेश जैन,अजय सीठा, आशीष सुरोतिया,सर हितेश जैन सहित अन्य कई सदस्य भी शामिल रहे।
आगे उन्होंने बताया कि यूके में मध्यप्रदेश के करीब 5000 लोग रहते हैं और समय-समय पर प्रदेश को सांस्कृतिक,आर्थिक और सामाजिक तरीके से अपना योगदान देते हैं। समय-समय पर ऐसी योजनाओं का आयोजन किया जाता है जिससे कि मध्यप्रदेश को बढ़ावा मिले और प्रदेश का इंफ्रास्ट्रक्चर अधिक अच्छा हो सके। सभी तरीके से आर्थिक रूप से योगदान भी दिया जाता है तथा ग्रुप की सभी सदस्य प्रदेश को बेहतर बनाने की योजनाओं के क्रियान्वन में कार्यरत है। उक्त जानकारी निलेश बाफना ने दी।

Play sound