सदुपयोग करने वाला पुण्य काम आता है यश कीर्ति कमाता है – राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

मंदसौर जैन दिवाकर लाभ मुनि नेत्र चिकित्सालय 22 जनवरी 2023 । बुद्धि शक्ति और लक्ष्मी राम और रावण कंस और कृष्ण दुर्योधन अर्जुन सबको मिली। उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि मिलना महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि उसके उपयोग के ऊपर निर्भर है एक विकास में लगाता है एक विनाश में लगाता है।
उन्होंने कहा कि सदुपयोग करने वाला पुण्य काम आता है यश कीर्ति कमाता है और दुरुपयोग करने वाला पाप और बदनामी कमाता है।
मुनि कमलेश ने बताया कि आज रावण कंस और दुर्योधन का नाम लेने वाला कोई नहीं है व्यक्ति नहीं उसके काम दुनिया में अमर होते हैं। राष्ट्रसंत ने कहा कि मानव में सद्बुद्धि का संचार सबसे बड़ी लक्ष्मी संपत्ति और शक्ति है यह प्राप्त हो जाए तो वरदान का काम करते हैं।
उप प्रवर्तक अरुण मुनि जी ने कहा कि गौतम और गौशाला दोनो को भगवान महावीर ने समान भाव से ज्ञान प्रदान किया एक पात्र दूसरा अपात्र एक के लिए अमृत और दूसरे के लिए जहर बना।
अखिल भारतीय श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली के संरक्षक एवं श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ इंदौर के महामंत्री श्री रमेश जी भंडारी ने इंदौर चातुर्मास को लेकर विचार विमर्श किया दिवाकर मंच महिला शाखा राष्ट्रीय महामंत्री शशि मारू ने संगठन का मजबूत करने का संदेश दिया। श्री कौशल मुनि श्री घनश्याम मुनि ने मंगलाचरण किया अक्षत मुनि गौतम मुनि ने विचार व्यक्त किए पंडित सुरेश जी मुनि जी ने आशीर्वाद प्रदान किया 23 जनवरी को रठाना पधारने की संभावना है। 25 से 27 जनवरी सीतामऊ विराज ने की संभावना है गो पदयात्रा में पुलिस प्रशासन की सेवाएं प्रशंसनीय रही।

Play sound