

सीतामऊ जैन स्थानक 25 जनवरी 2023 । गलती के डर से नहीं करने वाले की बजाए गलती करके करने वाला उसे अनंत गुना महान है। उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि सिर्फ परमात्मा से गलती नहीं होती है मनुष्य मात्र गलती का पुतला है। उन्होंने कहा कि होने वाली गलती का पश्चाताप कर सफलता प्राप्त कर के महान पुरुषों की श्रेणी में आ सकता है और जो जानबूझकर गलती पर गलती करता जाए वह शैतान से कम नहीं।
मुनि कमलेश ने बताया कि गलती से घबराने वाला डरना डालने वाला कभी धार्मिकता के प्रवेश नहीं कर सकता सफलता की मंजिल को नहीं छू सकता। राष्ट्रसंत ने कहा कि गलती करने वाले का हौसला बढ़ाना धार्मिकता है और उसका उपहास करना हंसी उड़ाना वाला उसे बड़ा पापी और कोई नहीं हो सकता।
जैन संत ने बताया कि दूसरों की ओर अंगुली उठाने वाला अपने अंदर झांक कर देखें वो कितना दूध का धुला हुआ हूं। सवेरे का भूला शाम को घर आ जाए उसे भूला नहीं कहा जा सकता। अनिल पटवा, प्रदीप बोहरा, हेमंत जैन, विवेक जैन, राकेश मोदी, अशोक बोहरा, मनोहर लाल बोहरा, ओंकारलाल नलवाया ने राष्ट्रसंत का अभिनंदन किया।