रतलाम । गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पैलेस रोड़ स्थित जिला कार्यालय पर 26 जनवरी को सुबह 8 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमे प्रदेश के नवकरणीय ऊर्जा एवं पर्यावरण मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग के मुख्य आतिथ्य मे भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ध्वज वंदन करेगे। इस अवसर पर भाजपा के जिला पदाधिकारी, समस्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी , समस्त जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहेगे।