रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के पैलेस रोड स्थित जिला कार्यालय में 27 जनवरी को दोपहर 1 बजे भाजपा जिला कार्यसमिति की अहम बैठक आयोजित की गई है। इसमें जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय मार्गदर्शन देंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक में जिला पदाधिकारी, सांसद एवं विधायकगण, मण्डल अध्यक्ष, समस्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, विशेष रूप से अपेक्षित हैं।