रतलाम स्थापना दिवस : रत्नेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर रतलाम स्थापना दिवस महोत्सव की हुई शुरूआत

शाम को शहर विधायक की उपस्थिति में हुई आतिशबाजी

रतलाम। रतलाम स्थापना महोत्सव समिति व नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में रतलाम का स्थापना दिवस बसंत पंचमी धूमधाम से गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। चार दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार प्रातः 10 बजे रत्नेश्वर रोड स्थित रत्नेश्वर महादेव मंदिर पर नगर निगम अध्यक्ष मनीषा मनोज शर्मा व पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा के मुख्य आतिथ्य में पूजा अर्चना से हुई। शाम को शहर विधायक चेतन्य काश्यप एवं महापौर प्रहलाद पटेल के मुख्य आतिथ्य में शहर के विभिन्न चौराहों पर आतिशबाजी की गई।
रतलाम स्थापना महोत्सव समिति द्वारा बसंत पंचमी पर इस बार रतलाम का 371वां स्थापना दिवस चार दिवसीय कार्यक्रम के साथ मनाया जा रहा है। रत्नेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर अतिथियों का स्वागत समिति के संस्थापक व संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष प्रवीण सोनी, सचिव मंगल लोढ़ा, मोहनलाल धभाई, गोपाल शर्मा आदि ने किया। सचिव मंगल लोढ़ा ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, राजेन्द्र अग्रवाल, भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष गौरव मूणत, पार्षद संगीता सोनी, कृष्णकुमार सोनी, तेजराम प्रजापति, रत्नेश्वर महादेव मंदिर समिति के नवीन बैरागी, मयंकसिंह, मंगलेश गुर्जर, विक्रम गुर्जर, तेजपाल देवड़ा, कमल चौहान, संतोष, मनोज ओझा, महेश राठौड़, सत्तु भाटी, मनीष बैरागी, मांगीलाल माली, रमेश पांचाल, भरत गुर्जर, राधेश्याम गुर्जर, जांटी गुर्जर आदि मौजूद रहे। शाम को शहर के बाजना बस स्टैण्ड, चांदनी चौक, धानमंडी, डालूमोदी बाजार, राजमहल, दो बत्ती क्षेत्र में आतिशबाजी की गई।
आज होगा माल्यार्पण
बसंत पंचमी 26 जनवरी को रतलाम की स्थापना दिवस पर प्रातः 11 बजे नगर निगम तिराहे स्थित रतलाम राज्य के जनक महाराजा श्री रतनसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आतिशबाजी कर मिठाई का वितरण किया जाएगा। 28 जनवरी की रात्रि 8 बजे धानमंडी स्थित रानीजी मंदिर चौराहा पर महाराजा रतनसिंह अलंकरण सम्मान समारोह व अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमे ख्यातनाम कवि अपनी प्रस्तुति देंगे।