
रतलाम । रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा गणतंत्र दिवस उल्लास पूर्वक मनाया गया शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने झंडा फहराया तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी के संदेश का वाचन एवं उद्बोधन श्री पारस सकलेचा ,शांतिलाल वर्मा ,यास्मिन शेरानी , रजनीकांत व्यास, राजीव रावत, सतीश पुरोहित बसंत पंड्या कमरुद्दीन कछवाहा श्रीमती कुसुम चाहर, आनंदीलाल गांधी,विजय सिंह चौहान , महमूद शेरानी नासिर कुरेशी ,मांगीलाल जैन शैलेंद्र सिंह अठाना विशाल डांगी वहीद शेरानी, फय्याज मंसूरी, श्री मति आशा रावत, आशीष डेनियल, जोएब आरिफ, अरविंद सोनी, ने किया।
कार्यक्रम के पश्चात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्देशित हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई जिसमें टीआईटी रोड क्षेत्र के निवास स्थानों पर संपर्क कर पंपलेट वितरित किए गए।