जैन सोशल ग्रुप रतलाम युथ द्वारा गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण

रतलाम। जैन अकैडमी एवं जैन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय काटजू नगर द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में आयोजित ध्वजारोहण समारोह में जैन सोशल ग्रुप रतलाम युथ द्वारा सहभागिता प्रदान की गई मुख्य अतिथि संस्था के ट्रस्टीगण के साथ jsg युथ अध्यक्ष विनीत पीपाड़ा सचिव राहुल छाजेड़ रहे सर्वप्रथम ध्वजारोहण के पश्चात बसंत पंचमी के उपलक्ष में मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई अध्यक्षीय उद्बोधन संस्था के विनोद जी मेहता द्वारा दिया गया स्वागत भाषण जैन अकैडमी प्राचार्य श्रीमती ज्योति जी जैन द्वारा दिया गया अनोखीलाल जी कटारिया प्रकाश जी मूणत आदि वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे सभी अतिथियों का स्वागत संस्था के ट्रस्टीगणों द्वारा किया गया जेएसजी युथ अध्यक्ष विनीत पीपाड़ा द्वारा अपने उद्बोधन में गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं के साथ बताया कि ग्रुप आगे आने वाले समय में भी हमेशा स्कूल का सहयोग करता रहेगा जैन सोशल ग्रुप मेन के पदाधिकारी के साथ ही jsg युथ संस्थापक अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश रीजन इलेक्ट चेयरमैन प्रितेश गादिया पूर्व अध्यक्ष सौरभ छाजेड़ सौरभ नाहर अंकित जैन एवं यतेंद्र मेहता सौरभ मूणत अर्पण गंगवाल कमलेश कोठारी अलकेश जैन मेहुल बम मनीष संघवी गर्वित रुनवाल अभय लोढ़ा अर्पित बोथरा दीपेश गडिया सिद्धार्थ जैन अभिषेक सेठिया अर्पिता पीपाड़ा अंकिता छाजेड़ अर्चना मेहता निविता गंगवाल अमृता जैन आदि ग्रुप सदस्यों की उपस्थिति के बीच ग्रुप द्वारा 25 मेधावी छात्रों एवम् छात्राओं का अपनी अपनी कक्षा में प्रथम आने पर पुरस्कार देकर अभिनंदन किया गया अंत में आभार संस्था के ललित सुराणा सर द्वारा किया गया।

Play sound