रतलामी सीवरेज याने 120 करोड़ का घोटाला, 90 करोड के लगा दिए घटिया क्वालिटी के पाइप – कांग्रेस नेता पारस सकलेचा

  • जमीन के अंदर पाइप चिपक कर चिपटे हो गये
  • सायर चबूतरा में पानी की पाइप लाइन डालने पर उजागर हुआ सीवरेज पाइप घोटाला
  • सिवरेज पाइप से लिकेज हो कर गंदगी पानी की पाइप लाइन में मिल रही
  • जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़

रतलाम । कांग्रेस नेता पारस सकलेचा ने जारी बयान में कहा कि रतलाम में सीवरेज का कार्य बहुत ही निम्न स्तर और निम्न गुणवत्ता का हुआ है । घरों से कनेक्शन के लिए ठेकेदार को 227.515 द्मद्व पाइप ष्ठङ्खष्ट ॥ष्ठक्कश्व ८.० गुणवत्ता के डालना थे । उसकी जगह उसने निम्नतम गुणवत्ता के घटिया पाइप डाल दिये ।
अनुबंध की शर्तों के विपरीत निम्न गुणवत्ता के लगाए गए पाइप की घटिया क्वालिटी के कारण शहर के अधिकांश सीवरेज के पाइप से जमीन के अंदर लिकेज शुरू हो गया है । श्री सकलेचा ने कहा कि सीवरेज के नाम पर रतलाम की जनता से धोखा हुआ है ।
पुरे शहर मे सीवरेज का गंदा पानी निकलकर पीने की पाइप लाइन में मिल रहा है । जिससे रतलाम की जनता के स्वास्थय से खिलवाड हो रहा है । सायर चबूतरा में पानी की पाइप लाइन डालने के वक्त की गई खुदाई से , सीवरेज पाइप का घोटाला उजागर हुआ है । जगह-जगह लिकेज के साथ ही चिपका हुआ पाइप पाया गया है ।
कांग्रेस नेता पारस सकलेचा ने मांग की है कि सीवरेज के कार्य की उच्च स्तरीय जांच की जाए और ठेकेदार तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर प्रकरण दर्ज किया जाए ।