पुश्पमाला अर्पित कर जनप्रतिनिधियों ने शहीदों को याद किया


रतलाम । 26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस के अवसर पर निगम महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट, महापौर परिषद सदस्य, पार्षद व निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ प्रातः 7.30 बजे निगम भवन पर ध्वजारोहण किया।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर सभी को 74 वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें जिस आशा विश्वास के साथ जनता ने हमें चुनकर भेजा है उसी आशा और विश्वास के साथ हमें एकजुट होकर रतलाम नगर को विकास की नई उंचाईयों पर लेकर जाना है।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर गणतंत्र दिवस व बसंत पंचमी की शुभकामना देते हुए कहा कि रतलाम को नगर से महानगर बनाने हेतु हम सभी को कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करना होगा।
नेता प्रतिपक्ष श्री शांतिलाल वर्मा व वरिष्ठ पार्षद श्रीमती यास्मीन शैरानी ने अपने पृथक-पृथक उद्बोधन में सभी को गणतंत्रत दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जिस हर्षोल्लास के साथ हम अपने धार्मिक त्यौहार मनाते है उसी हर्षोल्लास से राष्ट्रीय पर्वो को भी मनाना चाहिये।
निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट ने सभी को गणतंत्र दिवस व बसंत पंचमी की बधाई देते हुए कहा कि रतलाम नगर के चंहूमुखी विकास हेतु निगम परिषद व निगम अधिकारी तथा कर्मचारी एकजुट होकर कार्य करेंगे। नागरिकों का भी कर्तव्य है कि नगर विकास हेतु निगम से संबंधित करो का समय पर भुगतान करें तथा रतलाम नगर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने हेतु सहयोग प्रदान करें।
इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री धर्मेन्द्र व्यास ‘‘गुड्डू भैय्या’’, अक्षय संघवी, रामुभाई डाबी, श्रीमती अनिता कटारा, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद सर्वश्री योगेश पापटवाल, धर्मेन्द्र रांका, बलराम भट्ट, कमरूद्धीन कचवाय, मोहम्मद सलीम बागवान, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती हीना मेहता, श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती अनिता वसावा, श्रीमती शबाना, श्रीमती आयुषी सांकला, श्रीमती प्रीति कसेरा, श्रीमती आशा रावत, श्रीमती निलोफर खान के अलावा सर्वश्री पवन सोमानी, कृष्ण कुमार सोनी, राजेन्द्र चौहान, संजय कसेरा, राजीव रावत, शेरू पठान, उपायुक्त विकास सोलंकी, निगम अधिकारी सर्वश्री सुरेशचन्द्र व्यास, जी.के. जायसवाल, मोहम्मद हनीफ शेख, श्याम सोनी, जगदीश पांचाल, विजय बालोद्रा, ए.पी. सिंह, श्रीमती दीक्षा तिवारी सहित निगम कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री सुरेशचन्द्र व्यास ने किया व आभार सहायक लेखाधिकारी श्री जगदीश पांचाल ने माना। नगर निगम कार्यालय में झण्डावंदन पश्चात सभी ने इंडिया गेट पंहूचकर पुष्पमाला अर्पित कर देश की आजादी में अपने प्राणों की आहूती देकर लम्बी गुलामी से भारत को आजादी दिलाने वाले लाखों शहीदों को याद किया।