प्रिया दायम योगेंद्र अवार्ड से सम्मानित

जावरा (अभय सुराणा ) । सरस्वती शिशु मंदिर जावरा की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा प्रिया दायम को 40 में मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर योगेंद्र अवार्ड से 26 जनवरी के कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर में सम्मानित किया गया उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय योगेंद्र कोठारी की स्मृति में कोठारी परिवार एवं सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा प्रतिवर्ष विद्यालय के श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र को योगेंद्र अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा की गई जिसके फलस्वरूप प्रथम वर्ष कुमारी प्रिया दायम को सम्मानित किया गया इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री पवन पाटनी शिशु मंदिर के अनिल पामेचा अजीत चतर तन्मय सोनी के साथ ही अभय कोठारी एवं श्रेयांश कोठारी ने कुमारी प्रिया दायम को योगेंद्र अवार्ड से सम्मानित किया गया।
कु. प्रिया दायम ने अक्टूबर में ग्वालियर में आयोजित राज्य स्तरीय योगा चैंपियनशिप में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय एवं नगर को गौरवान्वित किया था ।

Play sound