राष्ट्र संत जैन दिवाकरीय पुज्य कमल मुनिजी म. सा. का जन्म दिवस कई संस्थाएं हर्षोल्लास पूर्वक देशभर में मनाएंगी

दिं. 30 जनवरी से 13 फरवरी तक कई संस्थाएं करेंगे विभिन्न आयोजन

रतलाम । क्रांतिकारी राष्ट्रसंत श्री कमल मुनि कमलेश का 67 वां जन्मदिन अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली रजिस्टर्ड के तत्वाधान में 30 जनवरी से 13 फरवरी तक गौ सेवा, संघ सेवा, मानव सेवास नशा मुक्ति, पर्यावरण सर्वजन सद्भाव के रूप में देश के 18 राज्यों सहित विदेशों में मनाने की रूपरेखा तैयार हो गई है । दिवाकर मंच के तत्वाधान में स्वर्णिम भारत मंच उज्जैन, राष्ट्रीय सर्व धर्म संसद दिल्ली, अखिल भारतीय अहिंसा संघ दिल्ली, हस्ती दिवाकर सेवा समिति कोलकाता, गो सेवा समिति मुंबई पालघर, राष्ट्रीय जैन संत कमलमुनि कमलेश विद्यालय राजगृही, जैन दिवाकर कमल मुनि कमलेश विद्यालय रतलाम, जैन दिवाकर कमल तीर्थ डूंगला, श्री प्राज्ञ दिवाकर मैत्री मंच की सभी शाखाएं, श्री जैन दिवाकर विद्या तीर्थ कल्याणी एकेडमी चितौडग़ढ़, श्रीमद्भागवत गीता शक्तिपीठ केंद्र कुरुक्षेत्र रजिस्टर्ड, अखिल भारतीय वीरवार जैन युवक परिषद, श्री राष्ट्रीय अहिंसा संघ कोलकाता, श्री जैन दिवाकर हाई सेकेंडरी स्कूल रिंगनोद, श्री राम दिवाकर मैत्री मंच आदि संस्थाएं 15 दिवस तक विभिन्न आयोजनों के माध्यम से मनाएंगी।
राष्ट्रीय महामंत्री अभय श्रीश्रीमाल ने जानकारी देते हुए बताया की राष्ट्रसंत कमलमुनि कमलेश का जन्मदिवस इसी तरह दिवाकर मंच की तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू, आसाम, दिल्ली आदि राज्यों में समिति पदाधिकारियों द्वारा एवं धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ एवं मुनि कमलेश के दीवाने लोग अपूर्व जोश के साथ मनाने की तैयारी कर रहे हैं । मुख्य कार्यक्रम जैन दिवाकर कमल गोशाला सिंदफन मंदसौर मैं 12 फरवरी को गौ सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा । जिसमें मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री श्री जगदीश जी देवड़ा, पर्यावरण मंत्री श्री हरदीप सिंह डंक, श्री सांसद सुधीर गुप्ता, श्री विधायक श्री यशपाल जी सिसोदिया, श्रीभारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बंसी लाल जी गुर्जर, श्रीमध्य प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री श्री नरेंद्र कुमार जी नाहटा, जिलाधीश महोदय श्रीगौतम सिंह जी, श्री जिला पुलिस अधीक्षक अनुराग जी के सभी धर्मों के धर्मगुरु भी भाग ले सकते है ।

Play sound