सैलाना बस स्टैण्ड से अखण्ड ज्ञान आश्रम तक बिछेगी नवीन पेयजल पाईप लाईन

रतलाम । वार्ड नंबर 33 स्थित सैलाना बस स्टैंड से अखंड ज्ञान आनंद आश्रम वाली रोड पर नवीन पेयजल पाईप लाईन नगर निगम निधि से बिछाने के कार्य का भूमि पूजन समाजसेवी श्रीमती उषा योगेंद्र सिंह जाट, समाजसेवी हरजीत सिंह सलूजा, मिश्री लाल जी सोलंकी , वरिष्ठ प्रह्लाद सिंह जी राठौड़ एवं क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती मनीषा विजय सिंह चौहान एवं नगर निगम जल प्रदाय सहायक यंत्री सुहाष पंडित ने विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
इस अवसर पर पार्षद निलोफर शाकिर हुसैन, विनोद दुबे, पूर्व पार्षद योगेंद्र सिंह राठौड़, अशोक पांडे, दीपक जोशी, रामचंद्र गहलोत, अजय सिंह चौहान, भंवर सिंह परिहार प्रभात जोहार, राजेश जैन, मनमीत सिंह चावला, दीपक जैन, आनंद सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन शांतिलाल जी शर्मा ने किया आभार प्रदर्शन रमेश चंद जी शुक्ला ने व्यक्त किया।

Play sound