
रतलाम । राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ में प्रत्येक व्यक्ति की आहुति आवश्यक है राष्ट्र के हर नागरिक के साथ-साथ भविष्य के नागरिक जो आज विद्यार्थी है वे भी इस महा अभियान में अपने दायित्वों से पीछे ना रहे। उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है अच्छे नागरिक ही अच्छे राष्ट्र का निर्माण कर पाएंगे । अत: बच्चों की जवाबदारी अपने देश के प्रति और भी अधिक महत्वपूर्ण है उन्हें राष्ट्र की संवैधानिक व्यवस्था की भी जानकारी अति आवश्यक है, गणतंत्र दिवस हमें इसी बात का संकल्प करने की प्रेरणा देता है ।
उक्त विचार शासकीय प्राथमिक विद्यालय खाराखेड़ी में गणतंत्र दिवस के महापर्व पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक दिनेश शर्मा ने उपस्थित छात्रों और माता पिता और नागरिकों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए ।
आपने कहा कि प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य कि अपने राष्ट्र के बारे मैं जानकारी रखें उसके इतिहास वर्तमान और आने वाले भविष्य के प्रति सचेत रहें । आने वाली पीढ़ी को हमें राष्ट्र निर्माण का दायित्व समझाना होगा तभी एक शुद्र मजबूत और कर्तव्यनिष्ठ पीढ़ी का हम निर्माण कर पाएंगे आरंभ में श्री शर्मा एवं शिक्षक पालक समिति अध्यक्ष गोविंद भावर मां सरस्वती की पूजा कर झंडा वंदन किया । इस मौके पर बच्चों द्वारा खेलकूद एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए ।
इस अवसर पर शिक्षिका वंदना अग्निहोत्री, किरण सिंह, समिति के श्री राधेश्याम भाबर, अंबाराम भाबर, गौरीजी, सहायता समूह की अध्यक्ष बाबू बाई, पेपा बाई, जगदीश भाबर, ईश्वर लाल, राजू रामकन्या आदि गणमान्य जन उपस्थित थे । इस अवसर पर बच्चों को स्वादिष्ट भोजन तथा प्रसादी वितरण की गई । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती किरण सिंह ने किया आभार गोविंद सिंह ने व्यक्त किया ।