
रतलाम (मप्र)। रतलाम इलेक्ट्रिकल व्यापारिक संगठन के अध्यक्ष सिद्धार्थ कोठारी द्वारा बताया गया कि प्रीमियम लीग का आयोजन संगठन के सदस्यों के मध्य चार टीमें बनाकर किया गया था उक्त 4 टीमों को देश की प्रसिद्ध कंपनियां हैवेल्स, फिलिप्स, चॉइ व मायरिश द्वारा प्रायोजक किया गया। उक्त आयोजन के मुख्य प्रायोजक वंडर स्विचस थे।ग्रीन टर्फ सागोद रोड पर आयोजित इस लीग का शुभारंभ शहर के महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा के कर कमलों से संपन्न हुआ। संगठन के अध्यक्ष सिद्धार्थ कोठारी द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। शुभारम पश्चात चाई एवं फिलिप्स के मध्य प्रथम मैच हुआ उसमें खिलाड़ीयो का परिचय महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, संगठन के राजेंद्र चौधरी, अजीत जी लूनिया द्वारा किया गया उक्त मैच में विजेता टीम फिलिप्स रही।
द्वितीय मैच हैवल्स एवं मायरीश के मध्य हुआ जिसमें खिलाड़ियों का परिचय आलोक भट्ट, दीपक तिवारी, महेंद्र द्विवेदी, महेंद्र लूनिया, जयवंत कोठारी, दिलीप मित्तल द्वारा लिया गया। उक्त मैच में विजेता टीम हैवल्स रही। फाइनल मैच हैवल्स और फिलिप्स के मध्य हुआ खिलाड़ियों का परिचय गिरिराज तोमर, महेश कोठारी जयंतीलाल चौधरी, जवाहर लुनिया, वीरेंद्र पितलिया, विभोर जोशी के द्वारा लिया गया। हैवेल्स एवं फिलिप्स के मध्य हुए काटा कस मैच ने आखरी तक रोमांच बनाये रखा व हैवेल्स में छक्के के साथ मैं जीत लिया।कार्यक्रम का पुरस्कार वितरण शहर विधायक श्री चैतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में हुआ उनका स्वागत संगठन के अध्यक्ष सिद्धार्थ कोठारी, इम्तियाज स्टेशन वाला, महेंद्र कोचर, पंकज मूणत, बाबूलाल प्रजापत, मनीष मेहता, विनोद कोचर, प्रवीण सुराणा व राज लूनिया द्वारा किया गया। स्वागत भाषण में संगठन के अध्यक्ष सिद्धार्थ कोठारी के द्वारा व्यस्ततम कार्यक्रम के मध्य विधायक श्री काश्यप के पधारने पर आभार व्यक्त किया गया व क्रिकेट लीग की रूपरेखा विधायक जी के समक्ष प्रस्तुत करी गयी ।संरक्षक जयंत जी कोठारी द्वारा संगठन के बारे में बताया गया एवं इलेक्ट्रिक कॉम्प्लेक्स व इलेक्ट्रिक व्यवसाय के विस्तार के बारे में विधायक जी के समक्ष योजना रखी।
श्री काश्यप द्वारा उद्बोधन में कहा गया की व्यापार में प्रतिस्पर्धा अपनी जगह है, परंतु उसके साथ साथ संगठन द्वारा संगठन के सदस्यों के मध्य इस प्रकार की लीग करवाना खेल भावना के साथ-साथ मैत्री भाव का उत्कृष्ट उदाहरण है। संगठन द्वारा यह कार्य निश्चित ही संगठन के आपसी भाईचारे एवं सद्भाव में मदद करेगा। खेल में हार और जीत चलती रहती है परंतु निश्चित ही वह हमें कुछ न कुछ सिखा कर जाती है आज के इस दौर में हमें फिटनेस के प्रति भी सजग रहना चाहिए इसलिए निश्चित अगर इस तरह की गतिविधियां चलती रहती है तो स्वास्थ्य की दृष्टि से भी फायदेमंद है। मैन ऑफ द मैच मुफ्फदल बूटवाला, जयेश कोठारी, रक्षित गुगलिया रहे एवं प्लेयर ऑफ डे मुफ्फदल बूटवाला रहे। आभार संगठन के सचिव पंकज जी मूणत द्वारा किया गया।