रतलाम। वार्ड क्रमांक 45 जाटों का वास में निर्मित होने वाली सीमेंट कांक्रीट मेंन रोड का भूमि पूजन नगर के प्रथम नागरिक माननीय महापौर श्री प्रहलाद पटेल एवं क्षेत्रीय पार्षद धर्मेंद्र राका के द्वारा किया गया।
उक्त रोड सिसी होकर 7 मीटर चौड़ी रोड बनाई जाएगी जो कि जाटों के वास नाले से लेकर जाटों का वास तिराहे तक बनेगी। आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा के मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, मंडल महामंत्री नंदकिशोर पवार, पार्षद रंजीत टांक, पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र चौहान, मनीष जी सुरेका, तेजराम जी प्रजापति, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक कैलाश जी जाट, ओम जी जाट, गोवर्धन जी लोहिया, हीरा जी वर्मा, विक्रम लोहिया, किशोर रैकवार, अंकित कटारिया, करण सालवी, सुशील जी सोनी, सतीश सोनी, सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।