जसनगर (राजाराम पटेल) । जसनगर कस्बे के समाजसेवी, भामाशाह एवं उद्घोषक संपतराज गुगलिया को किया सम्मानित । जसनगर कस्बे के निकटवर्ती ग्राम बैड़ा कलां में श्रीनाकोड़ा भैरव नन्दीशाला एवं चारा गोदाम के उद्घाटन समारोह पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीआई माता बडेर मंदिर बिलाड़ा के सीरवी समाज के धर्मगुरु एवं पूर्व मंत्री माधव सिंह दीवाने ने जसनगर कस्बे के भामाशाह, समाजसेवी एवं उद्घोषक संपतराज गूगलिया को माला-साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।
इस सम्मानित किए जाने के अवसर पर जसनगर कस्बे के श्री मरुधर केसरी गौशाला के अध्यक्ष हनुमानचंद बोरुंदिया, श्रीकबूतरन् ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रभु सिंह राजपुरोहित, मीठालाल गुगलिया अहमदाबाद, पवन बम्ब, मनोज सोनी, मनोज भामा, अशोक सोनी, सुरेश चन्द मेहश्वरी, दिनेश खटोड़, बाबुलाल सांखला, महावीर प्रसाद व्यास, प्रकाश चन्द टेलर, मुरलीधर टेलर, कंवरीलाल टेलर सहित आदि गणमान्य नागरिकों ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की ।