डाॅ. स्मिता शर्मा ने म प्र शासन द्वारा संचालित सर्जरी की पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षा में पूरे भारत में प्रवीण्य सूची में प्रथम स्थान से उत्तीर्ण की

रतलाम । कालेज आॅफ फिजिशियन एण्ड सर्जन मुम्बई द्वारा आल इण्डिया लेवल पर आयोजित होने वाली सर्जरी की परीक्षा में म.प्र. शासन द्वारा संचालित डिप्लोमा इन जनरल सर्जरी कोर्स जो कि रतलाम के जिला चिकित्सालय व अन्य कई प्रदेश जैसे महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान आदि के जिला चिकित्सालयो एवं अन्य चिकित्सालयों में संचालित होता है, इस डिप्लोमा कोर्स के लिए डाॅ. स्मिता शर्मा ने सतत कड़ी मेहनत करते हुए नवंबर-दिसंबर 2022 में कॉलेज ऑफ फिजिशियन एण्ड सर्जन, मुंबई द्वारा ली गई परीक्षा में सर्वोच्च अंक अर्जित करते हुए भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया। डाॅ. स्मिता शर्मा की इस उपलब्धि पर तेजस्वी भारत की बेटी की ओर से उपाध्यक्ष रुचिता काबरा,सचिव नीता केलवा सरंक्षक किरण शर्मा, सदस्य बरखा सोनी, डिम्पल दख, राखी व्यास, स्नेहा नाहर, ऋतू त्रिपाठी, सरोज त्रिपाठी,साधना तिवारी, सुषमा दवे, सुधा गुप्ता, सतनाम सलूजा, स्नेहलता धाकड, अनीता गुप्ता आदि सभी सदस्यो ने बहुत-बहुत शुभकामनाऐं दी। इस अवसर पर डाॅ. स्मिता शर्मा ने बताया कि मेरे इष्टजनों का आशीर्वाद रहा,मेरे पति एवं परिवार के सहयोग साथ ही शिक्षकगण विशेषज्ञ चिकित्सकों के मार्गदर्शन के कारण संभव हो सका।

Play sound