



रतलाम । विश्व कुष्ठ रोग दिवस के अवसर पर सक्षम सविता (कुष्ठ ) प्रकोष्ठ द्वारा मोदीनगर कुष्ठ बस्ती मे कुष्ठ रोगियों का पुष्प मालाओं से अतिथियों द्वारा बहुमान किया गया। इस अवसर पर पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने कहा कि कुष्ठ रोगियों को अपना मनोबल बनाए रखना चाहिए । यह रोग छुआछूत वाला नहीं है,समय पर इलाज करने पर यह समाप्त हो जाता है,सभी कुष्ठ रोगियों एवं परिजनों को उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं।
मानव सेवा समिति ब्लड बैंक के अध्यक्ष मोहन मुरली वाला ने सक्षम सविता प्रकोष्ठ द्वारा कुष्ठ रोगियों के लिए किये जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कुष्ठ रोगियों की सेवा नारायण की सेवा है । मैं कुष्ठ उन्मूलन अभियान में हर तरह से सहयोग दुंगा।
सिविल अस्पताल के आरएमओ डॉ रवि दिवेकर ने कहा कि कुष्ठ रोग का इलाज सिविल अस्पताल या चिकित्सा केन्द्रों पर नि शुल्क होता है, पुराने समय में कुष्ठ रोग से भय लगता था, लेकिन आज इसका इलाज आसान है, उन्होंने उपस्थित रोगियों के प्रश्नों के जवाब दिए। कुष्ठ विभाग के प्रमुख शरद शुक्ला ने कुष्ठ रोग के लक्षण बताए तथा उनकी जांच मे पुष्टि होने पर इसका इलाज करने पर रोग 6 माह से 1 साल मे समाप्त हो जाता है।
सक्षम सविता प्रकोष्ठ मालवा प्रांत के अध्यक्ष अशोक जैन चौटाला ने कहा कि 30 जनवरी से 13 फरवरी तक कुष्ठ रोग को लेकर समाज मे व्याप्त भ्रांतियां, कुष्ठ रोगियों की खोज तथा उनका निशुल्क इलाज,सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ आदि को लेकर जन जाग्रति पत्रक वितरित किए जाएंगे।
अतिथियों द्वारा जनजागृति पत्रक का विमोचन किया गया तथा फल वितरण कर चिकित्सा सामग्री दी गई। ईश प्रेम कुष्ठ बस्ती मे भी फल वितरित किए गए।
कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीमती रश्मि दिवेकर सहकार भारती के जिला अध्यक्ष गोपाल परमार, महेन्द्र भरकुंदीया, फिजियोथेरेपिस्ट प्रियंका हेराल्ड, पार्वतीबाई,महेश सोलंकी,निलेश रेडा,शुभम खरे, प्रभात सुराना, विशाल डांगी,गौरव जैन ,लोकेश गिरजे प्रेम सिंह चौहान उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा कुष्ठ रोगी परिवारो में फल वितरण किया गया तथा चिकित्सा सामग्री दी गई। ईश प्रेम कुष्ठ बस्ती मे भी कुष्ठ रोगियों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम मे आभार शीतला माता कुष्ठ धाम समिति अध्यक्ष पार्वती चौहान ने माना।