- विश्व आर्द्र भूमि दिवस पर निगम सभागृह में हुआ संगोष्ठी का आयोजन
- जीरो वेस्ट थीम पर आयोजित हुई संगोष्ठी


रतलाम 02 फरवरी । धरती ही ऐसा ग्रह है, जहां जीवन है, जहां नदी, झरने, पहाड़, वन, अनेक जंतु प्रजातियां हैं और हम सब मनुष्य भी हैं। लेकिन हम सब की लापरवाही ने ना केवल दूसरी जीव प्रजातियों के लिए बल्कि खुद अपने लिए और संपूर्ण धरती के लिए संकट पैदा कर दिया है।
उक्त विचार महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने नगर निगम सभागृह में विश्व आर्द्र भूमि दिवस पर आयोजित संगोष्ठी के अवसर पर व्यक्त किए। उन्होने कहा कि हमारी धरती में आर्द्रता बनी रहे इसका विशेष ध्यान रखना होगा नही ंतो हम आने वाली पीढ़ी को रेगिस्तान मिलेगा।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि भूमि में आर्द्रता बनाये रखने हेतु हमें अपनी प्राचीन धरोहर कुएं, बावड़ी, तालाब आदि को सहेजना होगा तथा जलस्त्रोतों को बढ़ाना होगा।
पर्यावरणविद् श्री खुशालसिंह पुरोहित ने विश्व आर्द्र भूमि दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहां कि 100 करोड़ लोगो का जीवन नम भूमि पर निर्भर है, दलदली भूमि पर्यावरण के लिये किड़नी का काम करती है। रतलाम में अमृत सागर तालाब वेंटलैंड है इसके जीर्णोद्धार तो नगर निगम कर ही रही है हमें भी इसे सहेजने में अपना योगदान देना है।
प्रोफेसर सुषमा कटारे ने इस अवसर पर वर्ल्ड वेटलैंड दिवस की जानकारी से उपस्थितों को अवगत कराया तथा पर्यावरण को बचाने की नागरिकों से अपील की।
प्रारंभ में निगम आयुक्त श्री हिमांषु भट्ट व उपायुक्त श्री विकास सोलंकी ने महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा, मुख्य अतिथि एवं वक्ता डॉ0 खुशालसिंह पुरोहित, प्रोफेसर सुषमा कटारे, महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री दिलीप गांधी, रामू भाई डाबी, श्रीमती अनिता कटारा, पार्षद सर्वश्री रणजीत टांक, धर्मेन्द्र रांका, वसीम अली, श्रीमती हीना मेहता, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती प्रीति कसेरा, श्रीमती देवश्री पुरोहित आदि का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया।
आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम को जीरो वेस्ट ईवेन्ट मनाया गया जिसमें किसी प्रकार का सिंगल यूज प्लास्टिक, पॉलीथीन व डिस्पोजल का उपयोग नहीं किया गया।
इस अवसर पर निगम अधिकारी सर्वश्री सुरेशचन्द्र व्यास, मोहम्मद हनीफ शेख, श्याम सुन्दर सोनी, अनवर कुरेशी, राजेश पाटीदार सहित निगम कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन श्री शैलन्द्र गोठवाल ने किया व आभार उपायुक्त श्री विकास सोलंकी ने माना।