श्री प्राज्ञ दिवाकर मैत्री मंत्र की ओर से राष्ट्रसंत क्रांतिकारी श्री कमल मुनि कमलेश का 67 वा जन्मदिन धूमधाम से मनाया जायेगा

रतलाम। राष्ट्रसंत क्रांतिकारी श्री कमल मुनि कमलेश के 67 वे जन्मदिन पर श्री प्राज्ञ दिवाकर मैत्री मंत्र की ओर से आचार्य प्रवर श्री सुदर्शन लाल जी महाराज एवंराष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश के अंतेवासी शिष्य शासन प्रभावक श्री भव्य दर्शन मुनि जी की प्रेरणा से विजयनगर गुलाबपुरा भीलवाड़ा रामगढ़ कंवलियास फुलिया कला धनोप खेजड़ी बरल रामगढ़ अंताली शंभूगढ़ खारिया लांबा पुष्कर किशनपुरा सरवार बांदनवाड़ा गोविंदगढ़ पीसांगन थामला लालपुरा रिया बड़ी छोटी पादु ब्यावर मसूदा संगरिया राता कोट सूरत चेन्नई चामराजपेट बेंगलुरु कोरियम खरवा भिनाय टीटूसहित सैकड़ों गांवों में श्रावक संघो की ओर से गोसेवा मानव सेवा व्यसन मुक्ति पर्यावरण सर्व सर्व सद्भाव राष्ट्रीय एकता जैसे विशाल कार्यक्रम पूरे पखवाड़े में निरंतर मनाया जा रहा है
प्राज्ञ दिवाकर मंच के दिपक श्रीमाल एंव सुनील सांखला विजयनगर ने बताया की 12 फरवरी को राष्ट्र संत का 67 वा जन्मदिन मंदसौर मै मनाया जायेगा। प्राज्ञ दिवाकर मैत्री मंच के सैकड़ों कार्यकर्ता सिंदफन मंदसौर मुनि कमलेश के जन्म जयंती के मुख्य समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं।