पैसा सिर्फ पैसे वाले के पास आएगा, यह सोच गलत

अशोक मेहता, इंदौर (लेखक, पत्रकार, पर्यावरणविद्)

एक सर्वे अनुसार जो अभाव या यूं कहो जहा आर्थिक स्थिति कमजोर हो उन परिवारों से कई व्यक्ति अपने बल बुद्धि से बहुत आगे आए है और उन्होने बहुत ऊंचे मापदंड स्थापित किए आर्थिक रूप से भी सामाजिक रुप से भी और राजनीतिक रूप से भी कई उदाहरण हैं लाल बहादुर शास्त्री नरेंद्र मोदी और समाज में ऐसे सैकड़ों उदाहरण है कि जो मध्यम स्थिति से उभरे और उच्च स्तर पर पहुंचे। युवा पीढ़ी जब थोड़ी असफल होती है तो वह हताश होने लगती है और सोचती है कि काश हमारे पास पैसा होता तो आज मैं भी यह कर पाता जबकि आपकी तरक्की आप के हुनर और बुद्धि के बल पर होती है। आप धैर्य सबुरी और मनोबल को कभी भी कमजोर ना होने दे निरंतर प्रयास करें आपकी तरक्की निश्चित है। जानते हैं यह दौर मनी मैक्स मनी का है पर यदि आपके पास पैसा है और व्यापारिक गुण नहीं है तो आप कुछ नहीं कर सकते। यदि आपके पास व्यापारिक गुण और मौका साथ ही पैसा है तो आपकी तरक्की बहुत जल्दी होगी। विचारणीय है कि आपके पास पैसा या तो स्वयं का हो या आप इंतजाम कर ले। यहां यह भी ध्यान रखें कि लोन या उधारी का पैसा लेकर कभी भी कोई रिस्क का काम ना करें। अपना अनुभव अपना दृढ़ निश्चय इस पर अडिग रहें सफलता के पास होती जाएगी।

Play sound