कांजी हाउस को गौशाला के रूप में पुनर्जीवित कर पशु संरक्षण ग्राम पंचायत की नैतिक जिम्मेदारी है – राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

बिल्लोद श्री मदन गोपाल गुरु कमल गोशाला 3 फरवरी 2023। प्रत्येक गांव-गांव में कांजी हाउस विलुप्त होने से गोवंश और पशुधन की दुर्दशा हो रही है उस महापाप का दोषी कौन उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि कांजी हाउस को गौशाला के रूप में पुनर्जीवित कर पशु संरक्षण ग्राम पंचायत की नैतिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि एशियाई देशों में जिनको नास्तिक कहकर पुकारते हैं वहां कोई भी जीव रोड पर नजर नहीं आता उनकी सुरक्षा व्यवस्था सुंदर रूप से की जा रही है।
उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता की दुहाई देने वालों इच्छा शक्ति मजबूत हो कार्यसंभव है डिगांव खुर्द के आसपास 15 गांव में एक भी गोवंश रोड पर कहीं नजर नहीं आता अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच ने दिल्ली राष्ट्रीय स्तर पर पशु सुरक्षा का अभियान शुरू कर रहा है।
राष्ट्रसंत ने कहा कि रोड पर पशुधन होने से स्वच्छता अभियान का जनाजा निकल रहा है ट्रैफिक कानून का उल्लंघन हो रहा है आए दिन इंसान और पशु दोनों का एक्सीडेंट हो रहा है।
जैन संत ने कहा कि जब ग्राम पंचायत नगर पालिकासड़क रोड लाइट के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर सकती है पशुधन की सुरक्षा के लिए क्यों नहीं जिस दिनएक भी पशुधन रोड पर नजर नहीं आएगा तभी हम चैन की सांस लेंगे।
श्री मदन गोपाल गुरु कमल गौशाला उद्घाटन पर अंजुमन सोसाइटी के प्रमुख इरफान मंसूरी ने रु.11000 प्रतिवर्ष 5 वर्षों मैं 51 हजार की घोषणा गौशाला हेतु कसरपंच केसरीमल पाटीदार शंभू लाल सेन शांतिलाल राठौड़ लक्ष्मी नारायण पाटीदार संदीप राठौड़ रामलाल शिक्षक विकास जैन समरथ पाटीदार गोविंद सिंह राजपूत शांतिलाल जैन उस्मान साहब बिल्लोद दशरथ भाई जी मंदसौर दिनेश जैन नाहरगढ़ पदम सिंह चौहान सरपंच नाहरगढ़ राकेश जैन ओम प्रकाश जैन आदि नेगौशाला का उद्घाटन किया गौ माता की पूजा की गई करीब दो लाख की राशि एकत्रित हुई घनश्याम मुनि गौतम मुनि ने मंगलाचरण किया ।

Play sound