



रतलाम । होटल बालाजी सेंट्रल पर लायंस क्लब ऑफ रतलाम समर्पण एवं लायंस क्लब ऑफ रतलाम अभिमा के संयुक्त तत्वाधान में इंदौर से पधारी लायन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ डॉक्टर साधना सोडाणी जी की सद्भावना यात्रा समागम का आयोजन होटल बालाजी सेंट्रल में किया गया। सम्माननीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का स्वागत क्लब सदस्यों द्वारा एक अनोखे अंदाज में अनेकता में एकता की थीम को लेकर किया गया। प्रांतो की वेशभूषा गुजराती, पंजाबी, मराठी, मालवी, बंगाली, राजपूतानी व राजस्थानी पहनकर प्रांतीय भाषा के अनुसार गानों पर डांस कर सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा पर सभी एक साथ थिरकते हुए अतिथि ने मंच पर स्थान ग्रहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समर्पण की अध्यक्षा अर्चना अग्रवाल एवं अभिमा की अध्यक्षा प्रथमा कौशिक ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ लायनवाद के जनक मेल्विन जॉन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। दोनों अध्यक्षों ने अपने-अपने स्वागत उद्बोधन में अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।सचिव सुनीता पाठक व विनीता पटेल ने अपनी अपनी सचिवीय रिपोर्ट सुनाई । कोषाध्यक्ष सुनीता सांखी व कविता जैन अपनी-अपनी रिपोर्ट बतायी।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में दोनों क्लब के किए गए कार्यों की काफी सराहना की एवं आने वाले समय में और भी अधिक कार्य करने हेतु प्रेरित किया और पिन और प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया इस अवसर पर कुछ गतिविधियां भी की गई । पंचमुखी हनुमान मंदिर में गर्म पानी हेतु एक गीजर, 35 किलो गेहूं, प्लास्टिक की कुर्सियां, दरिया, पंखे, कंबल आदि का वितरण किया गया। देहदान हेतु भी अभिमा क्लब ने एक फार्म प्रस्तुत किया । समर्पण के लायन वर्षों गोयल और संजुलता बरमेचा के सौजन्य से रणजीत हनुमान मंदिर में 13500 की नगद राशि दी गई । पर्यावरण संरक्षण हेतु डम्प और डोनेट योजना के तहत ई वेस्ट चीजों का भी संग्रह किया।
इस अवसर पर द्वितीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन योगेंद्र रुनवाल ने नए सदस्य को शपथ दिलवाई,रीजन चेयरपर्सन वीणा छाजेड़ ,झोन चेयर पर्सन प्रेमलता दवे, सीमा भारद्वाज अलका पोरवाल, बीके जोशी समर्पण व अभिमा के सभी डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन को पिन व सर्टिफिकेट देकर सम्मान किया ।जिसमे लायन सुलोचना शर्मा,लायन यास्मीन शेरानी, लायन श्वेता विंचुरकर, लायन एहतेशाम अंसारी, लायन प्रीति सोलंकी, लायन मुबीना गौरी,अनिता झालीवाल, लायन कनक मेहता, लायन प्रेम पिरोदिया लायन वीणा छाजेड लायन प्रेमलता दवे, लायन सीमा भारद्वाज, लायन कांता छंगाणी सभी क्लबों के डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन ,अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष उपस्थित थे। इस अवसर पर लायन साधना जी का पोट्रेट बनाने वाली विन्नी अग्रवाल का भी स्वागत किया गया। ध्वज वंदना लायन शशि संघवी ने की संचालन लायन एहतेशाम अंसारी व लायन प्रीति सोलंकी द्वारा किया गया।आभार लायन सर्जन राजपुरोहित ने किया ।