जैन सोशल ग्रुप म.प्र. रीजन क्रिकेट टूर्नामेंट में जैन सोशल ग्रुप रतलाम मैत्री करेगा रतलाम जोन का प्रतिनिधित्व

रतलाम । जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश रीजन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन उज्जैन में होने जा रहा है । जैन सोशल ग्रुप रतलाम मैत्री की टीम इस रीजन टूर्नामेंट में रतलाम जोन का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं ।
संस्थापक अध्यक्ष श्री अमित कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश रीजन के क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन उज्जैन में होने जा रहा है जिसकी विजेता टीम पुणे में होने वाले जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन क्रिकेट टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश रिजन का प्रतिनिधित्व करेगी ।
इस आयोजन में जैन सोशल ग्रुप रतलाम मैत्री की टीम रतलाम जोन का प्रतिनिधित्व करने के लिए उतर रही है ज्ञात हो कि रतलाम मैत्री की टीम पिछले वर्ष की चैंपियन टीम रह चुकी है और पिछले वर्ष बड़े ही शानदार तरीके से यह खिताब अपने नाम कर रतलाम जोन का गौरव बढ़ाया था । कप्तान राहुल राका द्वारा टीम की तैयारियों पर विश्वास जताते हुए इस वर्ष भी इस टूर्नामेंट को जितने का विश्वास जताया है । संस्थापक अध्यक्ष अमित कोठारी, पूर्व अध्यक्ष नीलेश कोठारी एवं अध्यक्ष वैभव मेहता एवं संपूर्ण मैत्री परिवार द्वारा टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

Play sound