जिसने समय का उपयोग नहीं किया समय उसका साथ छोड़ देता है – डॉ. राजेशमुनी जी म.सा.

झालरापाटन । वर्तमान के वेणी तप केसरी, महा अभिग्रहधारी एवम उग्रविहारी प.पू.गुरुदेव श्री डॉ. राजेशमुनी जी म.सा. का दिनांक 04/02/2023 को वल्लभ बाड़ी, सेवन वंडर्स,ताजमहल की सामने आज सारगर्भित प्रवचन के माध्यम से गुरुदेव ने बताया कि जीवन में टाइम मैनेजमेंट कितना आवश्यक है, जिसने समय का उपयोग नहीं किया समय उसका साथ छोड़ देता है। प्रभु महावीर ने गौतम स्वामी को यही शिक्षा दी के समय मात्र का भी है गौतम, प्रमाद मत करो। इस अवसर पर चित्तौडग़ढ़ से पधारे भाई विजय कुमार, घासा का सुभाष जी जैन एवं भंडारी परिवार की ओर से उनकी वयावच सेवाओं के लिए अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर रखब चंद भंडारी झालरापाटन, परिवार की ओर से अपने नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर गुरुदेव के पगलिया एवं मांगलिक का लाभ प्राप्त किया। श्री शांति भंडारी द्वारा समाज के सभी श्रावक और श्राविकाओं का स्वागत अभिनंदन कर आभार प्रकट किया।
रखब चंद भंडारी झालरापाटन ने बताया कि कल 5 फरवरी 2023 को प्रात: 11:00 बजे से उनके नए प्रतिष्ठान रॉयल रखब Man ethnic wear का शुभारम्भ किया जाएगा । परिवार की ओर से आप सभी को सादर आमंत्रित है ।

Play sound