“खेलेगा मध्यप्रदेश” कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा स्तरिय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

  • 16 टीमों ने हिस्सा लिया
  • अंगारा विजेता, गुजराती समाज विद्यालय उपविजेता

रतलाम। भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के वृहद “खेलेगा मध्यप्रदेश” कार्यक्रम के अंतर्गत जिला रतलाम के रतलाम शहर विधानसभा के डॉ भीमराव अम्बेडकर मंडल में खेलेगा मध्यप्रदेश अभियान निमित्त विधानसभा स्तरिय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष मनीष शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, खेल प्रकोष्ठ जिला सयोंजक अनुज शर्मा, भाजपा मंडल प्रभारी विनोद यादव, भाजपा मंडल महामंत्री, लोकेश जायसवाल, पार्षद शक्ति सिंह, युवा मोर्चा जिला महामंत्री रविन्द्र पाटिदार, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ कटारिया, गोरव मूणत, सह सोशल मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ मूणत, सह कोषाध्यक्ष किशन व्यास , मंडल अध्यक्ष राहुल रांका, चिराग आसरानी एव भाजयुमो अम्बेडकर मंडल के सभी पदाधिकारि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में अंगारा विजेता, गुजराती समाज विद्यालय उपविजेता रही, प्रतियोगिता में 16 टीमों ने हिस्सा लिया।