छात्र जीवन से ही हमें भविष्य का लक्ष्य तय करना चाहिए – जगदीश धनोतिया

जावरा (अभय सुराणा) । जीवन में बिना लक्ष्य के मंजिल नहीं मिलती जो अपने जीवन में लक्ष्य तय नहीं करता वह भटकता रहता है छात्र जीवन से ही हमें भविष्य का लक्ष्य तय करना चाहिए। शिक्षा प्राप्त करने की कोई उम्र नहीं होती जीवन भर हममे सीखने की आदत रहना चाहिए। उक्त विचार श्री माधवानन्द एकेडमी पर आयोजित कक्षा 12वीं विधार्थियो के विदाई समारोह के अवसर पर तपोवन सेवा एवं शिक्षण समिति के कोषाध्यक्ष जगदीश धनोतिया ने व्यक्त किए। इस अवसर पर शाला व्यवस्थापक राजेंद्र श्रोत्रिय ने कहा कि परीक्षाएं नजदीक है परीक्षा की तैयारी तनावमुक्त होकर करना चाहिए। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत, नृत्य, भाषण आदि की प्रस्तुतिया दी। समारोह में समिति के सदस्य रामचंद्र धाकड़ भी उपस्थित थे जिनका स्वागत बच्चों ने किया। कार्यक्रम में प्राचार्य मनीष शर्मा,वरिष्ठ शिक्षक जितेंद्र पाटीदार व एच. डी. बैरागी ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा मिली व मुस्कान ने किया।आभार कक्षा 11 वी के छात्र शिव्याश राठौड़ व धुर्व ठाकुर ने माना।

Play sound