राष्ट्र संत श्री कमल मुनि कमलेश म. सा. का 67 वां जन्मदिन उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास मनाया गया

जावरा (अभय सुराणा) । राष्ट्र संत श्री कमल मुनि कमलेश म. सा. का 67 वां जन्मदिन उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास से कल्याणी अकादमी शिक्षण संस्थान चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) द्वारा जैन दिवाकर विद्या तीर्थ कल्याणी हॉस्टल में 52 बच्चों के साथ मनाया गया, बच्चो ने अपने- अपने विचार रखें तथा गुरुदेव के जन्म उत्सव के उपलक्ष में नवकार मंत्र का जाप किया तथा श्री राष्ट्र संत कमल मुनि कमलेश मा. सा. के गुरु श्री जैन दिवाकर चौथमल जी मा. सा. की प्रार्थना की और विद्या तीर्थ कल्याणी हॉस्टल की मेडम ने गुरुदेव के लिए एक गीत प्रस्तुत किया। बाद में सभी बच्चों ने मा.सा.का जन्मदिन जो कि 13 फरवरी को है की गुरुदेव को बधाई दी व हॉस्टल की संचालिका सुश्री पुष्पा सालवी , विष्णु सालवी , सत्य नारायण शर्मा एवं सभी सदस्यों ने मिलकर बच्चों को बिस्किट वितरण करें एवं संचालिका पुष्पा सालवी ने कहा की राष्ट्रसंत श्री कमल मुनि कमलेश के मार्गदर्शन पर जो चलेगा वह मानव जीवन में आगे बढ़ेगा उन्होंने यह भी कहा कि उन्होने भी अपने आपको गुरुदेव के चरणों में समर्पित किया है और अपने हॉस्टल को भी गुरुदेव के चरणों में समर्पित किया है गुरुदेव का आशीर्वाद हमेशा उन पर बना रहे हैं और जैन दिवाकर कमल विद्या तीर्थ कल्याणी हॉस्टल निरंतर प्रगती करता रहे और गुरुदेव ने जो गौ रक्षा का संकल्प लिया है उसमें भी अपनी भागीदारी निभाने के लिए गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे और चित्तौड़ में सहनवा गांव में भी गौशाला का निर्माण करेंगे जिससे गौ माता की रक्षा की जा सके।

Play sound