आचार्य सम्राट पूज्य श्री शिवमुनि जी महाराज की शीतकालीन आत्म ध्यान मौन साधना चल रही है। साधना उत्तम रूप से चल रही थी कि अचानक असातावेदनीय कर्म उदय के कारण पैर स्लीप हो जाने से अचानक गिर जाने से उनके कूल्हे पर चोट लगी है जिसमे किसी ऑपरेशन की आवश्यकता नही है, स्वास्थ्य थोड़ा प्रतिकूल है। डॉक्टर ने उन्हें पूर्ण विश्राम की सलाह दी है। उनकी साधना निरंतर चलती रहेगी। अतः दर्शनार्थी किसी भी प्रकार से प्रत्यक्ष दर्शन हेतु आने का कष्ट ना करें। चतुर्विध संघ से निवेदन है कि कृपया सभी उनके उत्तम स्वास्थ्य लाभ के लिए मंगल कामना करते हुए उनकी साधना में सहयोग दें। दिवाकर दीप्ती परिवार आचार्य सम्राट पूज्य श्री शिवमुनि जी महाराज के शिघ्र स्वस्थ होने की मंगल कामना करता है