8 फरवरी को जिले के 43 ग्रामों में पहुंचेगी विकास यात्रा

रतलाम 07 फरवरी 2023। जिले में निकाली जा रही विकास यात्रा बुधवार को 43 ग्रामों में पहुंचेगी। रुट चार्ट के अनुसार 8 फरवरी को रतलाम ग्रामीण के ग्राम बंजली, बरबड, डेलनपुर, पलसोडा, अमलेटा, उसरगार, रांकोदा में यात्रा निकलेगी।
जावरा विकासखण्ड के ग्राम मोयाखेडा, सरसोदा, कलालिया, रिंगनोद, आलोट विकासखण्ड के ग्राम कानडिया, अरवलिया भामा, बाजपुर, थुरिया, किशनगढ, धतुरिया, बोरखेडी, लंगरखेडी, पालनगरा, कलस्या, धापना तथा भोजाखेडी, बाजना विकासखण्ड के ग्राम चिकनी, हालीवाडा, चरपोटा, कुपडा चरपोटा, बिन्टी, झोलिताम्बा बिन्टी, पाडलिया जोधपुरा, जोधपुरा, संदला, सेमलिया, रुपारेल, केलकच्छ, ब्यांटोंक, लुखीपाडा, खादन तथा पिपलौदा विकासखण्ड के ग्राम मचुन, नान्दलेटा, हतनारा, कुशलगढ, कंचनखेडी में यात्राएं निकाली जाएगी।