वार्डों में विकास यात्रा का दूसरा दिन : दो वार्डों में संजीवनी क्लिनिक सहित एक करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का विधायक चेतन्य काश्यप ने किया भूमि पूजन

  • वार्ड क्रमांक 9, 10, 11 एवं 12 में निकली विकास यात्रा, कर्मचारी कॉलोनी में आयोजित समारोह में हितग्राहियों को किया हितलाभ वितरण

रतलाम 7 फरवरी। देश, प्रदेश और जिले में चल रहे विकास कार्यों से आमजन को अवगत कराने के लिए निकाली जा रही विकास यात्रा शहर में दूसरे दिन वार्ड क्रमांक 9, 10, 11 एवं 12 में निकाली गई। वार्ड क्रमांक 10 स्थित कर्मचारी कॉलोनी में आयोजित मुख्य समारोह में संजीवनी क्लिनिक सहित एक करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष एवं क्षेत्रिय पार्शद मनीषा शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, यात्रा प्रभारी शैलेंद्रसिंह सिसौदिया सहित मंडल अध्यक्ष व वार्ड पार्षद श्रीमती निषा सोमानी, श्रीमती अनिता वसावा, श्री बलराम भट्ट सहित आमजन की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत से पूर्व जनप्रतिनिधियों द्वारा कन्या पूजन किया गया।
विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल सहित जनप्रतिनिधियों के साथ शासन-प्रशासन के नुमाइंदे और आमजन वार्ड में निकाली जा रही विकास यात्राओं में उपस्थित रहे। कर्मचारी कॉलोनी में आयोजित समारोह के दौरान विधायक चेतन्य काश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा सहित द्वारा वार्ड क्रमांक 10 मुखर्जी नगर में 23.84 लाख रूपए की लागत से आरसीसी नाली व सीसी रोड, कर्मचारी कॉलोनी में 25 लाख रूपए की लागत से संजीवनी क्लीनिक एवं वार्ड क्रमांक 12 में 52.50 लाख की लागत से कस्तूरबा नगर गली नंबर 1 से 6 तक के डामरीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। इसके बाद मंच के माध्यम से वार्ड क्रमांक 9, 10, 11 व 12 के सामाजिक सुरक्षा पेंषन के 35, भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल 171, पीएम स्वनिधी के 104 व पात्रता पर्ची के 18 इस तरह कुल 228 हितग्राहियों को लाभ वितरण किया गया।
कार्यक्रम में विधायक चेतन्य काश्यप ने चारों वार्ड से आए क्षेत्रवासी और हितग्राहियां को बताया कि कर्मचारी कॉलोनी में 25 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले संजीवनी क्लीनिक का भूमि पूजन किया गया है। पूरे शहर में 13 संजीवनी क्लीनिक खुलेंगे। तीन से चार वार्ड के बीच एक संजीवनी क्लीनिक रहेगा। कर्मचारी कॉलोनी में इसके निर्माण से सामान्य बीमारी के दौरान मरीजों को अब जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज या फिर निजी अस्पताल या क्लीनिक नहीं जाना पडे़गा। मरीज अपने ही क्षेत्र में नजदीक के संजीवनी क्लीनिक जाकर उपचार करा सकेगा। प्रत्येक क्लीनिक पर एक एम.बी.बी.एस. डॉक्टर की नियुक्ति के साथ एक स्टाफ नर्स, एक फार्मासिस्ट सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहेगा। मरीजों को महंगी जांचों से भी मुक्ति मिलेगी। संजीवनी क्लीनिक पर ही 72 प्रकार की जांचों के लिए सेंपल लेकर उसकी जांच कराई जाएगी और मरीज को शाम तक कम्प्यूटर की रिपोर्ट प्राप्त हो जाएगी। हमारा प्रयास रहेगा कि संजीवनी क्लीनिक का भवन बनने के पूर्व इसे किसी अन्य भवन में अस्थाई तौर पर चलाया जा सके, जिससे कि क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाए।
महापौर प्रहलाद पटेल ने मंच के माध्यम से पटरी पार के रहवासियों को आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि सबसे ज्यादा अवैध और अविकसित कॉलोनियां पटरी पार है। वैध और विकसित कॉलोनियों में होने वाले सभी काम यहां नहीं हो सके है, फिर भी यहां की जनता ने प्रचंड बहुमत दिया है। इसके लिए मैं उनका आभारी हूं। विधायक श्री काश्यप जी के प्रयासों से सभी अवैध कॉलोनियां वैध हो चुकी है। अब आपको वह सभी सुविधाएं मिल सकेगी, जो अब तक आपको नहीं मिल रही थी। आने वाला समय रतलाम शहर के लिए बहुत उज्जवल है। आप लोगों के आशीर्वाद से रतलाम नगर से महानगर बनने की ओर अग्रसर है।
नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि आज विकास यात्रा वार्ड क्रमांक 9, 10, 11 एवं 12 कई सौगातें लेकर आई है। मोदी जी के ध्येय वाक्य को ध्यान में रखकर हमारे विधायक जी विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ा रहे है। उन्ही के प्रयासों से पूरे प्रदेश में सबसे पहले रतलाम में अवैध कॉलोनियां वैध हुई है, जिनमें अब विकास कार्यों की शुरूआत होने जा रही है।
पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने कहा कि भाजपा एक आम आदमी की पार्टी है। केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन को मिल रहा हैं। अब विकास यात्रा के माध्यम से हमें उन लोगों को भी लाभ दिलाना है, जो कि इससे वंचित है। ऐसे लोगों तक पहुंचने के लिए ही विकास यात्रा वार्डों में निकाली जा रही है और मौके पर ही आवेदन कराकर आमजन को हितलाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम की षुरूआत कन्या पूजन से की गई इसके पष्चात विधायक रतलाम षहर माननीय श्री चेतन्य जी काष्यप, महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा, पूर्व महापौर श्री षैलेन्द्र डागा, भाजपा जिला युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री विप्लव जैन, भाजपा जिला महामंत्री श्री प्रदीप उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष सर्वश्री कृष्णकुमार सोनी, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री दिलीप गांधी, मनोहरलाल राजू सोनी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, श्रीमती अनिता कटारा, क्षेत्रिय पार्शद श्रीमती निषा सोमानी, श्रीमती अनिता वसावा, श्री बलराम भट्ट, पार्षद सर्वश्री योगेष पापटवाल, श्रीमती देवश्री पुरोहित, पूर्व महापौर परिषद सदस्य श्री पवन सोमानी, पूर्व एल्डरमेन श्री नितिन लोढ़ा, के अलावा सर्वश्री दिनेष षर्मा, गौरव त्रिपाठी, हेमलराज वसावा, हेमन्त राहौरी, राकेष परमार आदि का स्वागत पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री मनोज षर्मा ने किया व आभार श्रीमती अनिता कटारा ने माना।

वार्ड क्रमांक 35, 40 व 49 में 8 फरवरी को निकलेगी विकास यात्रा
रतलाम 7 फरवरी । शासन निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा नगर के प्रत्येक वार्ड में विकास यात्रा का आयोजन 20 फरवरी तक किया गया है जिसके तहत आज 8 फरवरी को वार्ड क्रमांक 35 में लोकेन्द्र टॉकिज चौराहे से यात्रा प्रारंभ होगी जो षहर सराय, धानमण्डी, होते हुए नाहरपुरा चौराहा पंहूचेगी, वार्ड क्रमांक 40 में श्रीमाली धर्मषाला से यात्रा प्रारंभ होगी जो राकेट लॉड्री, चिन्ताहरण गणपती मंदिर, गायत्री मेडिकल, नागरवास, दौलतगंज, डालू मोदी बाजार होते हुए नाहरपुरा चौराहा पंहूचेगी, वार्ड क्रमांक 49 में षहर सराय ब्राम्हणों का वास कार्नर से प्रारंभ होगी जो धानमण्डी, रानीजी का मंरि, गणेष देवरी, नीमचौक, तोपखाना, बजाजखाना, रंगरेज रोड, डालू मोदी बाजार होते हुए नाहरपुरा चौराहा पंहूचेगी जहां सभी वार्डो की विकास यात्रा एकत्रित होकर पूर्णेष्वर महादेव मंदिर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पंहूचेगी जहां यात्रा का समापन होगा।