खुशियों की दास्तां- मोहनलाल को आयुष्मान कार्ड मिला अब बीमार होने पर खर्च की चिन्ता नहीं
रतलाम 07 फरवरी 2023। रतलाम विकासखण्ड के ग्राम सांवलिया रुण्डी में रहने वाले आदिवासी मोहनलाल भाभर को विकास यात्रा के दौरान आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। आयुष्मान कार्ड मिलने से प्रफुल्लित मोहनलाल बताते हैं कि परिवार में किसी भी सदस्य के बीमार होने पर अस्पताल में बहुत पैसा खर्च करना पडता है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा प्रदेश मे निकाली जा रही विकास यात्रा के दौरान मंगलवार को उनके ग्राम में जब यात्रा आई तो उन्होंने वहां उपस्थित अधिकारियों से उनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं होने की बात कही तो अधिकारियों ने उन्हें आयुष्मान कार्ड उपलब्ध करवाने हेतु कार्यवाही पूर्ण की। मोहनलाल को शीघ्र ही आयुष्मान कार्ड प्राप्त हो जाएगा। मोहनलाल का कहना है कि आयुष्मान कार्ड मिलने से वे प्रसन्न हैं और भविष्य में अपने परिवार के किसी भी सदस्य के बीमार होने से उसका उपचार अच्छे अस्पताल में मुफ्त में करवा सकेंगे। अब बीमार होने पर खर्च की चिन्ता नहीं रही।