दिवंगत ओ.पी. अहिरवार पंचतत्व में लीन

रतलाम। अखिल भारतीय परिसंघ के प्रदेश महासचिव, अजाक्स के संस्थापक सदस्य म.प्र. अंत्यव्यवसायी निगम के महाप्रबंधक (सेवानिवृत्त) ओ.पी अहिरवार का अल्प बीमारी से 5 फरवरी 23 को आकस्मिक निधन की खबर से आरक्षित वर्ग शोक की लहर छा गई। 6 फरवरी को भोपाल के सुभाष नगर विश्राम घाट पर उनके पुत्र राहुल और आनंद ने मुखाग्नि दी।
उनकी अंतिम यात्रा में भोपाल सहित प्रदेश के अन्य जिलों से अनेक शुभचितको ने भाग लेकर अपने नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किये ओर उनके द्वारा समाज हित में किये गये कार्यों को याद किया। श्रद्धांजली सभा का संचालन प्रदेश सचिव बी. एल. हरोड द्वारा करते हुये ओ.पी. अहिरवार जी के 40 वर्ष पूर्व रतलाम से भोपाल तक की यात्रा में जन हितेशी कार्यों का वर्णन करते हुये श्रद्धांजली अर्पित की। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष/ मुख्य अभियंता ए. आर. सिंह उपाध्यक्ष के. आर. गंगवार, आर. एन. ठाकुर, एस.डी. वंशकार, सिलोटे, उज्जैन से अशोक मांडरे, गौतम पाटील, विजय कुमार श्रवण, हरदेश किराड, अनिल गोलाईट, ग्वालियर से पत्रकार अजय मिश्रा, श्री कंसोरिया, केप्टन डॉ. मनोज राजे सहित अनेको श्रद्धालुओं द्वारा ओ.पी. अहिरवार को जनहितेशी व्यक्ति बताकर उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये भावभीनी श्रद्धांजली दी।

Play sound