रतलाम । लायन्स क्लब इन्टरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी – 1, रीजन – 12 की रीजन कान्फ्रेंस ‘अथर्व’ का आयोजन दि. 12 फरवरी को होटल बालाजी सेन्ट्रल, सैलाना रोड़ पर प्रातः 11.00 बजे किया जायेगा। कार्यक्रम में ओसवाल ग्रुप की चेयरमेन एवं लायन्स इन्टरनेशनल की पास्ट इन्टरनेशनल डायरेक्टर PMJF लायन डॉ. अरुणा ओसवाल मुख्य अतिथि रहेगी। आप विभिन्न अवार्ड से
सम्मानित है। लायन्स इन्टरनेशनल द्वारा सबसे बड़ा एम्बेसेडर ऑफ गुडविल अवार्ड, राष्ट्रपति अवार्ड, जैन रत्न अवार्ड, मदर टेरेसा लाइफ टाईम एचीवमेंट अवार्ड आदि । विशेष अतिथि लायन परविन्दरजी भाटिया, मल्टीपल काउन्सिल सेकेट्री एवं PMJF ला. डॉ. साधना सोडानी, उद्घाटनकर्ता द्वितीय वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन योगेन्द्र रूनवाल एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता रीजन चेयरपर्सन MJF लायन वीणा छाजेड़ करेगी ।
कार्यक्रम में रीजन के 12 लायन्स क्लब सहभागिता करेंगे। सभी क्लब अध्यक्ष बैनर प्रेजनेटेशन के माध्यम से अपने क्लबों की गतिविधियों को प्रस्तुत करेंगे। रीजन चेयरपर्सन द्वारा अतिथियों के कर कमलों के माध्यम से वर्ष भर की गतिविधियों के लिये उन्हें आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा। उक्त गौरवपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये लायन्स ऑफ रतलाम के सभी
सदस्यों ने अनुरोध किया है ।